पदमपुरा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान को प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य सुभाष शशि जैन जोहरी को एवम मंडप उद्घाटन करने का सौभाग्य श्री सुधांशु रितु कासलीवाल को प्राप्त हो रहा

धर्म

पदमपुरा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान को प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य सुभाष शशि जैन जोहरी को एवम मंडप उद्घाटन करने का सौभाग्य श्री सुधांशु रितु कासलीवाल को प्राप्त हो रहा है 

जयपुर 

जयपुर शहर के नजदीक अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज सानिध्य में 18 फरवरी से 22 फरवरी तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रचार संयोजक श्री सुरेश सबलावत से मिली जानकारी अनुसार इस महोत्सव में मुख्य पात्र बनने के लिए प्रतिदिन स्वीकृति प्राप्त हो रही हैं। इसी कड़ी में भगवान को प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य श्री सुभाष शशि जैन जोहरी सी स्कीम जयपुर को प्राप्त हो रहा है। इसी के साथ मंडप उद्घाटन करने का सौभाग्य सुधांशु रितु कासलीवाल जयपुर को प्राप्त हो रहा है।पंचकल्याण महोत्सव समारोह अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार जैन, महामंत्री हेमंत सोगानी , समारोह संयोजक राजकुमार कोठारी प्रचार संयोजक सुरेश सबलावत पंचकल्याणक महोत्सव समिति एवं प्रबंध कार्यकारिणी पदमपुरा ने उनके पुण्य की अनुमोदना की। प्रचार संयोजक श्री सुरेश सबलावत ने अनुमोदना करते हुए कहा कि इनके यज्ञ नायक की स्वीकृति प्रदान करने पर पंचकल्याणक महोत्सव समिति एवं प्रबंध कार्यकारिणी समिति पदमपुरा इनका आभार प्रेषित करती है और अनुमोदन प्रेषित करती है। साथी उन्होंने कहा कि बहुत ही पुण्यशाली व्यक्तित्व होते हैं जो पंचकल्याणक महोत्सव में मुख्य पात्र बनने का सौभाग्य अर्जित करते हैं वह भी प्रमुख आचार्य की सन्निधि में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *