पदमपुरा पंचकल्याणक में 111फिट धर्मध्वज प्रदान करने का सौभाग्य श्री ताराचन्द जी जैन पोल्याका जयपुर को प्राप्त हो रहा है 

धर्म

पदमपुरा पंचकल्याणक में 111फिट धर्मध्वज प्रदान करने का सौभाग्य श्री ताराचन्द जी जैन पोल्याका जयपुर को प्राप्त हो रहा है

जयपुर जयपुर शहर के नजदीक अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज सानिध्य में 18 फरवरी से 22 फरवरी तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रचार संयोजक श्री सुरेश सबलावत से मिली जानकारी अनुसार इस महोत्सव में मुख्य पात्र बनने के लिए प्रतिदिन स्वीकृति प्राप्त हो रही हैं। इसी कड़ी में 111 फीट धर्मध्वज स्थापित करने का सौभाग्य श्री ताराचन्द जी जैन पोल्याका सुनील-नीलम जैन, आकार-सोनाली, प्रकर्ष जैन ई-27, थर्ड एवेन्यू, लाल बहादूर नगर, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर निवासी को प्राप्त हो रहा है।पंचकल्याण महोत्सव समारोह अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार जैन, महामंत्री हेमंत सोगानी , समारोह संयोजक राजकुमार कोठारी प्रचार संयोजक सुरेश सबलावत पंचकल्याणक महोत्सव समिति एवं प्रबंध कार्यकारिणी पदमपुरा ने उनके पुण्य की अनुमोदना की। प्रचार संयोजक श्री सुरेश सबलावत ने अनुमोदना करते हुए कहा कि इनके की स्वीकृति प्रदान करने पर पंचकल्याणक महोत्सव समिति एवं प्रबंध कार्यकारिणी समिति पदमपुरा इनका आभार प्रेषित करती है और अनुमोदन प्रेषित करती है। साथी उन्होंने कहा कि बहुत ही पुण्यशाली व्यक्तित्व होते हैं जो पंचकल्याणक महोत्सव में मुख्य कार्य करने का सौभाग्य अर्जित करते हैं वह भी प्रमुख आचार्य की सन्निधि में

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *