दिगम्बर साधु आये हैं ज्ञान की गंगा लाये हैं आचार्य विनीत सागर का कामा में हुआ प्रवेश

धर्म
  • दिगम्बर साधु आये हैं ज्ञान की गंगा लाये हैं
    *आचार्य विनीत सागर का कामा में हुआ प्रवेश
    कामा
    देव शास्त्र गुरु के प्रति किया गया राग, राग नहीं अनुराग होता है जो कि आपके जीवन में कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है जबकि संसार के प्रति किया गया राग आपको पापो की ओर ले जाता है ।अतः प्रत्येक मानव को अपने देव शास्त्र गुरु के प्रति श्रद्धा समर्पण तो रखना ही चाहिए अपितु उनका सामीप्य भी प्राप्त करना चाहिए उक्त उद्गार कामां के विजय मती त्यागी आश्रम में जैनाचार्य विनीत सागर महाराज ने जैन श्रावकों से व्यक्त किये।
    जैन समाज कामा के अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया के अनुसार आचार्य विनीत सागर महाराज एवं क्षुल्लक अरिहंत सागर महाराज का बुधवार को जम्बू स्वामी तपोस्थली बोलखेड़ा से पद विहार करते हुए कामा में आगमन हुआ। जैन महावीर पार्क पर सकल दिगंबर जैन समाज कामां द्वारा आचार्य संघ की अगवानी की गई तो वहीं श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन व आरती कर अपने गुरु के प्रति श्रद्धान प्रकट किया।
  • महावीर पार्क से बैंड बाजों के साथ,जैन धर्म के जयकारे दिगंबर साधु आए हैं ज्ञान की गंगा लाए हैं से वातावरण को गुंजायमान करते हुए विजय मती त्यागी आश्रम में मंगल प्रवेश कराया गया। विहार के दौरान अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, धर्म जागृति संस्थान के युवा एवं महिला मंडल की सदस्य आचार्य के साथ चल रहे थे। तो वहीं छोटे बच्चों में भी बड़ा ही उत्साह नजर आ रहा था।

    जैन समाज के प्रचार मंत्री संजय सर्राफ के अनुसार आचार्य संघ विजयमती त्यागी आश्रम में विराजमान रहेंगे जहां सांय प्रवचन,गुरुभक्ति होगी।
    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *