जीवन का मूल मंत्र: इच्छा न हो तब भी शुभ कर्म करें, इच्छा हो तब भी गलत काम से बचें” — अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज

धर्म

जीवन का मूल मंत्र: इच्छा न हो तब भी शुभ कर्म करें, इच्छा हो तब भी गलत काम से बचें” — अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज

पुष्पगिरी में आचार्य श्री का प्रेरक संदेश— खाली मन को न बनने दें अशुभ विचारों का घर, सेवा, सद्कर्म और परोपकार से जीवन को बनाएं सार्थक।

पुष्पगिरी |

अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में जीवन को सफल, स्वस्थ और आनंदमय बनाने का सरल किंतु गहन सूत्र देते हुए कहा कि “इच्छा न होने पर भी शुभ कार्य करते रहो और इच्छा होने पर भी गलत कार्य कभी मत करो।” उन्होंने कहा कि गलत कार्य का आरंभ भले ही आकर्षक और आसान लगे, लेकिन उसका अंत हमेशा दुःख, पछतावा और विनाशकारी होता है। इसके विपरीत, शुभ कार्यों की शुरुआत कठिन अवश्य होती है, पर उनका परिणाम सुख, शांति, आनंद और आत्मसंतोष प्रदान करता है।

 

आचार्य श्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य को केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि कर्तव्य और साधना के रूप में स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाली बैठना भी एक प्रकार का पाप है, क्योंकि निष्क्रिय मन में नकारात्मक विचार और अशुभ कर्म जन्म लेते हैं। यदि शुभ कार्य करने का अवसर न मिले, तो कम से कम अशुभ विचारों और गलत कार्यों से स्वयं को अवश्य बचाना चाहिए।

 

उन्होंने विशेष रूप से सेवा निवृत्त लोगों से आह्वान किया कि वे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय को व्यर्थ न गंवाएं। समाज सेवा, जनकल्याण, परोपकार और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़कर अपने जीवन को सार्थक बनाएं। यही कार्य व्यक्ति को मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सामाजिक सम्मान प्रदान करते हैं।

 

आचार्य श्री ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जो व्यक्ति निष्क्रिय हो जाता है, वह समय से पहले वृद्धावस्था और अनेक बीमारियों का शिकार बनने लगता है। उन्होंने कहा, “यदि तुम थककर बैठ गए, तो बीमारियों की सेना तुम पर ऐसा आक्रमण करेगी कि उनसे बाहर निकलना कठिन हो जाएगा। बीमार होना आसान है, लेकिन स्वस्थ होने में वर्षों लग जाते हैं।”

 

अपने प्रवचन का समापन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि “इच्छा न होने पर भी शुभ कर्म करते रहो और इच्छा होने पर भी गलत कार्यों से दूर रहो— यही जीवन में सफलता, सुख और आत्मकल्याण का मूल मंत्र है।”

 

प्रचार-प्रसार संयोजक: रोमिल पाटणी (सोनकच्छ), नरेंद्र अजमेरा एवं पीयूष कासलीवाल (औरंगाबाद) से प्राप्त जानकारी।

संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी।9929747312

 

“Keep Doing Good Even When You Don’t Feel Like It, Never Do Wrong Even When You Want To” — Antarmana Acharya Shri Prasanna Sagar Ji Maharaj

 

 

 

In Pushpagiri, Acharya Shri inspires devotees to stay engaged in noble deeds, avoid negativity, and dedicate life to service, compassion, and self-discipline.

 

 

 

Pushpagiri |

 

Antarmana Acharya Shri 108 Prasanna Sagar Ji Maharaj delivered a deeply inspiring discourse, sharing a powerful life mantra for achieving peace, success, and inner fulfillment. He said, “Continue performing righteous deeds even when you don’t feel like it, and never indulge in wrong actions even when you are tempted.” According to him, wrongdoing may appear attractive and easy in the beginning, but its end is always painful and regretful. In contrast, noble deeds may begin with difficulty, but they ultimately bring happiness, peace, and lasting joy.

 

Acharya Shri emphasized that every task should be performed not merely as work but as a duty and an art of living. He stated that remaining idle is itself a sin, as an empty mind naturally gives rise to negative thoughts and harmful actions. If one is unable to perform a good deed, at the very least, one should refrain from evil thoughts and wrongful actions.

 

Addressing retired individuals in particular, Acharya Shri urged them not to waste their valuable time in inactivity. Instead, they should devote themselves to social service, public welfare, charity, spiritual activities, and other noble causes, which enrich both society and one’s own life.

 

He further observed that people who remain inactive often become physically weak and mentally vulnerable much earlier. “If you stop moving forward and surrender to idleness, diseases will attack you relentlessly. Falling ill is easy, but recovering can take years,” he remarked.

 

Concluding his discourse, Acharya Shri reiterated that “Doing good even without desire and resisting wrong even when tempted is the fundamental mantra for a successful, peaceful, and meaningful life.”

 

Information provided by: Romil Patni (Sonkatch), Narendra Ajmera, and Piyush Kasliwal (Aurangabad).

Compiled by: Abhishek Jain Luhadia, Ramganjmandi.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *