निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधासागर महाराज संघ के खनियांधाना में मंगल प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं का उमडा सैलाब।

धर्म

निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधासागर महाराज संघ के खनियांधाना में मंगल प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं का उमडा सैलाब।
खनियांधाना
तीर्थोदय क्षेत्र गोलाकोट में पंचकल्याणक महोत्सव के सफल
समापन के बाद निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108सुधासागर
जी महाराज ससंघ का नगर में भव्य प्रवेश हुआ। सुबह 6:30 बजे मुनिसंघ ने गोलाकोट से विहार प्रारंभकिया। इस दौरान दूर-दराज से बड़ीसंख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई भक्त निजी वाहनों और बसों से आए।बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा करतेहुए गुरुवर के साथ चले।

 

 

छोटे-छोटेबच्चे भी उत्साह और श्रद्धा के साथ। विहार में शामिल हुए।जैसे ही मुनिश्री ससंघ ने नगर कीसीमा में प्रवेश किया, वातावरण जयकारों से गूंज उठा। ‘जयगुरुदेव”,मुनिश्रीसुधासागर महाराज की जय’ के घोष से नगर धर्ममय हो गया। नगर में निकाले गए जुलूस में अनुशासन,श्रद्धा और भव्यता का अद्भुत संगम दिखा।

 

शोभायात्रा में आगे खनियाधाना बालिका मंडल की सदस्याएं स्कूटी पर अनुशासित ढंग से चल रही थीं। उनके पीछे जिनशासन रेजिमेंट और प्रभावना समूह की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर मंगल कलश लिए मंगलगीतों के साथ चल रही थीं। महिला समिति की सक्रिय भूमिका, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाज और डीजे की धुनों ने पूरे नगर को उत्सवमय बना दिया।

नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।मार्ग में रंगोलियां, तोरण द्वार और घर-घर की सजावट श्रद्धा की पराकाष्ठा दिखा रही थी। मुनिश्री के स्वागत में केवल जैन समाज ही नहीं, सर्वसमाज ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने गुरुवर के चरण पखारे, आरती की और आशीर्वाद लिया। नगरभ्रमण के बाद मुनिश्री ससंघ सहित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचे।

 

 

इसके बाद मुनिश्री ने प्रवचन दिए ।उन्होंने धर्म, संयम, अहिंसा, सत्य और आत्मकल्याण के पथ पर चलने का संदेश दिया। उनका आगमन आगामी पंचकल्याणक महोत्सव और अन्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियों के लिए नई प्रेरणा लेकर आया है। नगर में धर्म,शांति और सद्भाव की प्रभावना बढ़ रही है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *