नमोकार तीर्थ पंचकल्याणक में गुरु सेवा के साथ चिकित्सा सेवा में सक्रिय डॉक्टर कल्याण गंगवार पुणे 

धर्म

नमोकार तीर्थ पंचकल्याणक में गुरु सेवा के साथ चिकित्सा सेवा में सक्रिय डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे 

  णमोकार तीर्थ 

नासिक के निकट दिव्य अलौकिक तीर्थ णमोकार तीर्थ पर एक जैन महाकुंभ लगा हुआ है। यहां पर 300 से अधिक साधु संत एवं त्यागी व्रती विद्यमान हैं।

यहां पर भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हो रहा है जिसके दो दिन पूर्ण हो चुके हैं। यह आयोजन अपने आप में अद्वितीय है। यह तीर्थ परम पूज्य आचार्य श्री 108 देवनंदी गुरुदेव का सपना था जो पूर्णता के साथ साकार रूप ले चुका है।

 

 

 

इस महोत्सव में अनेक चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिसमें एलोपैथी के लिए जाने-माने चिकित्सक शाकाहार प्रचार प्रसार में अग्रणी डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं वह अपना उचित परामर्श एवं इलाज संतों एवं त्यागी वृत्तियों का कर रहे है। गुरुदेव से वे अनेक वर्षों से जुड़े हुए हैं। उनके स्वास्थ्य के लिए उन्हें उचित उपचार भी देते हैं। उनकी सेवा निष्ठा अपने आप में अनुकरणीय है। 

        अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *