रक्षाबंधन पर्व एवं श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याण बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया*

धर्म

रक्षाबंधन पर्व एवं श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याण बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया*

नौगामा

परम पूज्य आर्यिका पवित्र मति माताजी के सानिध्य में आज रक्षाबंधन पर्व एवं श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया प्रातः 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर सुखोदय तीर्थ नसियाजी जी में विशेष शांति धारा अभिषेक हुए अभिषेक के बाद माता जी के सानिध्य में चातुर्मास पंडाल मे श्री जी का 108 कलशो से उपस्थित सभी साधर्मीयो द्वारा माता जी के मुखारविंद से अभिषेक किया गया

 

 

इस अवसर पर पंडाल पूरा भरा हुआ था पुरुष सफेद वस्त्र में एवं महिलाए केसरिया वस्त्र में श्रेयांसनाथ भगवान की पूजन के अर्घ बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ नाचते गाते हुए अर्घ चढाऐ विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी जयपुर से पधारे अभिषेक शास्त्री वीणा दीदी का सहयोग प्राप्त हुआ गत तीन दिवसीय रक्षाबंधन विधान का आयोजन चल रहा था उसे विधान में माताजी के सानिध्य में मांडला पर मंगल कलश एवं लघु पीछी व मंगल कमंडल विराजमान किए थे उसका बोली के माध्यम से चयन किया गया उसको प्राप्त करने का सौभाग्य शाह गिरीश चंद्र बदामीलाल जी परिवार को प्राप्त हुआ एवं रक्षाबंधन के उपलक्ष में भगवान

 

 

 

 

श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याण का निर्वण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य पिंडारमिया राजेश छगनलाल को प्राप्त हुआ इंदौर से पधारे हुए रमेश भाई को प्राप्त श्रावक श्रेष्ठि बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस अवसर पर माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि रक्षाबंधन पर्व उन 700 मुनियो की रक्षा का पर्व है आज ही के दिन हस्तिनापुर नगर में 700 मुनियों पर उपसर्ग आया था और यह उपसर्ग आज दूर हुआ था उसी की याद में रक्षाबंधन पर्व मनाया जा रहा है सभी एक दूसरे को परिवार जनों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा करने का भाव बनाते हैं इस अवसर पर सभी श्रावक श्रेठीयो को एवं बाहर से पधारे हुए बंधुऔ का चातुर्मास समिति अध्यक्ष निलेश जैन उपाध्यक्ष राजेंद्र गांधी उपाध्यक्ष नरेश जैन वर्धमान हॉस्पिटल के प्रोपराइटर धनपाल जैन रतनलाल जैन ने सभी अतिथियों का दुपट्टा उड़ा कर पगड़ी पहनकर स्वागत अभिनंदन किया शाम 4:00 बजे बैंड बाजे के साथ विशाल शोभा यात्रा कमंडल पीछी प्राप्त करने वाले गिरीश शाह के घर पर पहुंचे यहां पर श्री समाज का स्वागत किया गया।

 

सुरेशचंद्र गांधी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *