*महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बांसवाड़ा ने दिया जागरूकता का संदेश*
बांसवाड़ा
*महावीर सुरेश चंद्र गांधी नोगामा बांसवाड़ा* *की रिपोर्ट इंटरनेशनल माही वीरा केंद्र बांसवाड़ा राजस्थान सब की सेवा सबको प्यार सेवा प्रकल्प के तहत आज महात्मा गांधी चिकित्सालय में बांसवाड़ा के दूर-दूर गांव से आई हुई महिलाओं को स्वच्छता और जागरूकता का संदेश दिया
सचिव आशा मित्तल ने महिलाओं से उनके जीवन में स्वच्छता एवं साफ सफाई का विशेष महत्व बतलाते हुए अपने जीवन के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी
ऋषि कन्या व्यास ने बताया हमारे दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के लिए सतर्कता बहुत आवश्यक है स्वयं को एवं अपने परिवार को कैसे सुरक्षित रखें इसकी जानकारी दी इस समय कांता भाटी भारती तालरेजा उषा पोरवाल सुधा तलवाडिया हेमा ओझा संध्या लोकवाणी पूनम सौ तानी मंगला चौबीसा आदि वीरा बहनों ने सहयोग दिया यह जानकारी सचिव आशा मित्तल ने दी
