आर्यिका रत्न 105 विजय मति माताजी स संघ के पावन सानिध्य में सांगानेर की पावन धरा गोर्वधन नगर में आज हुआ भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह जोर-शोर से हुआ सम्पन्न*
जयपुर/
सांगानेर में प्रताप नगर गोर्वधन नगर में आज आर्यिका रत्न 105 विजय मति माताजी स संघ के पावन सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से प्रतिष्ठाचार्य पं सुरेश कुमार जी शास्त्री निवाई वालों के दिशा निर्देश में विभिन्न मंत्रोचारणों के बीच अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बताया कि प्रातः श्रीजी का अभिषेक, शांति धारा एवं अष्टद्रव्यों से पूजा के बाद मूलनायक वासु पूज्य भगवान की नवीन वेदी शिलान्यास तथा संत भवन का भव्य लोकार्पण हुआ।बाद में आर्यिका विजयमति माताजी का 37वां पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव समारोह सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से विभिन्न व्यंजनों से पूजा करके मनाया गया। कार्यक्रम में वस्त्र भेंट, शास्त्र भेंट,व पाद प्रक्षालन के बाद राजेंद्र कुमार जी जैन बापू नगर निवासी जयपुर के परिवार जनों की तरफ से मंदिर समिति अध्यक्ष श्री केलासचंद जैन टोडारायसिंग की अगुवाई में सारे समाज श्रेष्ठियों ने माताजी को नवीन पिच्छिका भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा.अशोक लाहोटी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र जैन आंवा, सहित कई पार्षद, भगवान बाहुबली श्रवण बेलगोला के मंत्री जयकुमार जैन कोटा,विनित चांदवाड सिद्धार्थनगर, भागचंद जैन निमोडिया, ओमप्रकाश कटारिया सांगानेर, श्योपुर जैन मंदिर जी के अध्यक्ष बाबूलाल जैन,
केवलचन्द गंगवाल चित्रकूंट सांगानेर मंदिर जी के अध्यक्ष, गोर्वधन नगर मंदिर समिति के अध्यक्ष केलासचंद जैन, मंत्री सुरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष पारसमल जैन, कमल सोगानी, धर्मचंद जैन चौरू, सहित सभी पदाधिकारी, प्रमोद जैन बावड़ी, सहित काफी श्रावक श्राविकाओं ने कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

इस भव्य कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाएं संघस्थ बाल ब्रह्मचारिणी अल्पना दीदी की देख रेख में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध समाजसेवी जितेन्द्र गंगवाल (जीतू) , चेतन जैन निमोडिया ने किया। कार्यक्रम समापन बाद आर्यिका श्री ने सभी भक्तजनों को मंगलमय आशीर्वाद दिया।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
