जैन संतों की कोटा में भव्य आगवानी मुनि श्री योगसागर महाराज संघ का हुआ मंगल प्रवेश 

धर्म

जैन संतों की कोटा में भव्य आगवानी मुनि श्री योगसागर महाराज संघ का हुआ मंगल प्रवेश 

कोटा,8 फ़रवरी,

आचार्य श्री 108 विद्या सागर महाराज के परम प्रभावी शिष्य आचार्य समय सागर महाराज के आज्ञानुव्रति शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि योग सागर महाराज ससंघ मय पाँच मुनिराज,पाँच ऐलक महाराज एवं दो क्षुल्लक महाराज का कोटा नगर में मंगल प्रवेश रविवार को हुआ।

 

 

सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रकाश बज़ ने बताया कि प्रातः 8 बजे आरोग्य नगर स्थित जैन जन उपयोगी भवन से विशाल भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो एल आई सी बिल्डिंग,अहिंसा सर्किल होते हुए आर के पुरम स्थित श्री दिगम्बर जैन त्रिकाल चौबीसी मंदिर पहुंची।

कार्याध्यक्ष मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए घोड़े,बग्घी,ढोल,बैंड,हाड़ौती का परम्परागत कच्ची घोड़ी नृत्य,ध्वज पताका लिए हुए बालक,बालिका, महिला मंडल, युवा मंडल,दिव्य घोष आदि मुनि संघ के साथ चलें।पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र धारण किया एवं महिला मंडल केसरिया वस्त्र की साड़ियां पहनकर शामिल हुई।

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️आर के पुरम पहुँचे संत

सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के महामंत्री पदम बड़ला ने बताया कि मुनि संघ ने मंदिर के दर्शन किए उसके बाद मंच पर विराजमान होने के बाद तलवंडी के सांवला परिवार ने ज्येष्ठ निर्यापक मुनि योग सागर महाराज के पाद प्रक्षालन किए,चित्र अनावरण मनोज नेहा जैसवाल ने किया।तत्पश्चात सभी संतों के हाथ में जिनवाणी भेंट की।हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संघ के प्रवचन हुए जिसमें प्रकाश बज़,राजमल पाटोदी,पदम बडला, मनोज जैसवाल,संजय निर्माण,महेंद्र देलुंदा, जितेंद्र हरसोरा,राजू गोधा आदि उपस्थित रहे।

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

महावीर नगर विस्तार में होंगे प्रवचन एवं आहार-

संतों के कोटा प्रवास के दौरान सोमवार को प्रातःसाढ़े 8 बजे महावीर नगर विस्तार के लिए विहार होगा जहाँ प्रवचन और आहार चर्या होगी।

दोपहर 2 बजे वहाँ से दादाबाड़ी स्थित नसियाँ मंदिर के लिए विहार होगा।मंगलवार को संतो की आहार चर्या नसियाँ में होगी।

     मनोज जैन आदिनाथ से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *