सादगी की मिसाल अशोक पाटनी श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल आचार्य श्री वर्धमान सागर के साथ मंगल विहार में पैदल नंगे पैर चले 

धर्म

सादगी की मिसाल अशोक पाटनी श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल आचार्य श्री वर्धमान सागर के साथ मंगल विहार में पैदल नंगे पैर चले 

निवाई 

वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री108 वर्धमान सागर जी महाराज का निवाई से पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में होने वाले पंचकल्याणक के लिए मंगल विहार चल रहा है ।दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में आगामी 18 फरवरी से 22 फरवरी तक श्रीमद् चौबीसी जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा आचार्य वर्धमान सागर जी के प्रमुख सानिध्य में होना है।दिनांक 4 फरवरी को प्रसिद्ध भामाशाह आदरणीय अशोक जी पाटनी आर के मार्बल ग्रुप किशनगढ़ ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के रामपूरा ग्राम विहार के दौरान सड़क पर दर्शन किए।

 

राजेश पंचोलिया के अनुसार आपने आचार्य श्री से अनेक धार्मिक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर पदमपुरा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के पदाधिकारी और टोंक , निवाई, जयपुर अन्य नगरों के समाजजन भी उपस्थित रहे। अशोक पाटनी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के मंगल विहार में जैन ध्वज लेकर नंगे पैर पैदल भी चले उल्लेखनीय हैं कि अशोक जी पाटनी दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा पंच कल्याणक महा महोत्सव के परम शिरोमणि संरक्षक भी है।इसके पूर्व 4फरवरी को आचार्य श्री संघ की आहार चर्या शर्मा तौल कांटा वेयर हाउस कोठून पर हुई।दोपहर को 6 .4 किलोमीटर मंगल विहार कर रात्रि विश्राम ओम प्रकाश के परिसर बालाजी मंदिर रामपुरा जयपुर रोड पर हुआ 5 फरवरी को आचार्यश्री वर्धमान सागर जी का 3 किलोमीटर विहार होकर नाथू लाल जैन के परिसर चाकसू रोड पर होगी। परमीत जैन, पवन बोहरा, मोहित चंवरिया,आशीष अनुसार मंगल विहार में निवाई,जयपुर,टोंक,बोली ,किशनगढ़ आदि अनेक नगरों के पुरूष, महिलाऐं, बच्चे चल रहे है। राजनीतिक,सामाजिक पदाधिकारी भी आचार्य श्री का दर्शन कर रहे है। पदमपुरा के श्री पदम प्रभु के दर्शन के लिए आचार्य संघ भी उत्साहित है।

     राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *