समाजबंधुओं ने धूमधाम से प्रतिमाओं को मंदिर परिसर में विराजित किया जैन श्वेतांबर मंदिर रामगंजमंडी में परमात्मा की प्रतिमाएं अंजनश्लाका के बाद विराजित
रामगंजमंडी
शहर के बाजार नं. 3 में चल रहे श्रीआदिनाथ भगवान का मंदिर नवनिर्मित होने के बाद 15 अप्रैल को प्रतिष्ठा होगी। प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार को मूलनायक भगवान आदिनाथ, पार्श्वनाथ, महावीर स्वामी और सुमतिनाथ की प्रतिमाएं रामगंजमंडी लाई गई। जिनकी अंजनश्लाका (प्राण प्रतिष्ठा) गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिन मणिप्रभसूरीश्वर ने बीकानेर में 7 फरवरी को की थी।
चारों प्रतिमाएं पिकअप से मंगलवार को नारायण टॉकीज चौराहे पर पहुंचीं। मूलनायक भगवान की प्रतिमा देख कर श्वेतांबर समाजबंधुओं ने नारायण टॉकीज चौराहे से ढोल बजाने के साथ जुलूस निकाला। जिसमें योगेश सोनी ने गुलाब के फूलों से भगवान को नमन किया कर समाजजनों पर पुष्पवर्षा की। धार्मिक कार्य में आगे रहने वाले भवानीशंकर पेंटर भी जुलूस में साथ चले। बाजार नं. 3 से जुलूस में जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार पारख, सुरेन्द्र बापना, पूर्व पार्षद साक्षी पारख जैन धर्म और आदिनाथ भगवान के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

मंदिर के लिए आई 31 इंच की प्रतिमा को पूरे बाजार नं. 3 में जिसने भी देखा उसने नमन किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचकर जैन समाजबंधुओं ने मूलनायक भगवान की प्रतिमा को अक्षत नारियल से बंधाया। इस दौरान समाजबंधुओं ने भजनों पर नृत्य किया। 3 क्विंटल की भारी मूर्ति को पूजा के वस्त्रों के साथ उपाश्रय में विराजमान करवाने में सुभाष बापना, विनोद डोसी, सुशील गोखरू, संदीप मोरावाल, शैलेन्द्र कटारिया, मोहित छाजेड़, प्रखर पारख और साक्षी पारख का योगदान रहा।

प्रतिमाओं के साथ जुलूस में यह समाजजन अभी पुजारी ही इनकी शामिल रहे पक्षाल व पूजन करेंगे

शहर के नारायण टॉकीज चौराहे से जैन श्वेतांबर मंदिर तक प्रतिमाओं के साथ जुलूस में सुधीर पारख, सुरेन्द्र बापना, यशवंत बापना, ज्ञानचंद डांगी, सुभाष बापना, कोमलचंद बोथरा, सुरेन्द्र रांका, विनोद डोसी, संजय नाकोड़ा, अक्षत डोगी, गजेन्द्र छाजेड़, दिलीप तिल्लानी, राजेन्द्र रांका, सुशील गोखरू, रवि बापना, कमल छाजेड़, दिलीप लोढ़ा, शेखर बापना, प्रशांत बापना, लक्ष बापना, पुरुषोत्तम मोरावाल, पुजारी कैलाशचंद व्यास, दिनेश जोशी के साथ महिलाओं में वीणा बापना, पदमा डांगी, मधु डांगी, शिल्पा रांका, विजिता पारख, सुनीता बापना, चंदा मोरावाल, अनीता गोखरू, सोनिका गांधी, रितुल रांका, ज्योति कटारिया, शशि बापना, कीर्ति मोरावाल, शिखा रांका शामिल रहीं।
श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि चारों प्रतिमाओं की अंजनश्लाका हो जाने से प्रतिदिन इनकी पक्षाल व पूजा आवश्यक है। आचार्य मणिप्रभ सूरीश्वर के आदेशानुसार मंगलवार से प्रतिष्ठा दिवस 15 अप्रैल तक मात्र पुजारी ही इन चारों प्रतिमाओं की पक्षाल व पूजन करेंगे। प्रतिष्ठा होने के बाद समाजबंधु पक्षाल व पूजा कर सकेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
