47 वर्षों बाद निर्यापक श्रमण मुनिश्री योग सागर महाराज का कोटा की ओर विहार
कोटा,
आचार्य विद्यासागर महाराज के परम शिष्य एवं आचार्य समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण राष्ट्रीय संत मुनिश्री 108योग सागर महाराज,मुनि निरोग सागर,मुनि निर्मोह सागर,मुनि निरामय सागर,मुनि निर्भीक सागर महाराज,पंच ऐलक महाराज एवं क्षुल्लक द्वय का विहार मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे मोड़क से दर्रा की हुआ।
सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रकाश बज ने बताया कि विशाल मुनि संघ में निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108योग सागर महाराज का इसी वर्ष 12 जनवरी को मध्य प्रदेश के कुंभराज से राजस्थान के लिए विहार हुआ था।


47 वर्षों बाद कोटा में-
वर्ष 1979 में आचार्य विद्यासागर महाराज के संघ राजस्थान से मध्यप्रदेश की ओर विहार करते समय एक रात्रि और एक दिन का अल्प प्रवास संघ का कोटा में रहा था उस समय मात्र 4-5 साधु संघ में विद्यमान थे और सरोवर के निकट गीता भवन में आचार्य संघ के प्रवचन हुए थे और उस समय के नगर सेठ जंबू जैन बज के रामपुरा स्थित कोठी में संघ की आहार चर्या सम्पन्न हुई थी। उस समय महाराज श्री आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के संघ में ऐलक अवस्था में थे। वर्ष 1979 के बाद महाराज श्री का आगमन राजस्थान की ओर हुआ है।

47 वर्षों में कहाँ कहाँ गए-
47 वर्षों में अधिकांश समय महाराज आचार्य विद्या सागर महाराज संघ में द्वितीय दीक्षार्थी महाराज श्री मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,बिहार,झारखंड,
गुजरात,महाराष्ट्र,कर्नाटक आदि राज्यों में विभिन्न तीर्थ स्थलों पर साधना की है ।
बुधवार को आहारचर्या दर्रा में-
कार्याध्यक्ष मनोज जैसवाल ने बताया कि मुनि संघ मंगलवार को सांय साढ़े 5 बजे दर्रा गांव स्थित फारेस्ट चौकी पहुंचे।जहाँ से बुधवार प्रातः 7 बजे विहार होकर दर्रा स्टेशन स्थित मन्ना लाल फ़ार्म पहुंचेंग।जहाँ आहार चर्या होगी।जहाँ से दोपहर डेढ़ बजे मंडाना की ओर विहार हुआ।
विहार में सकल दिगम्बर जैन समाज के पूर्व महामंत्री विनोद टोरड़ी,कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र आदिनाथ,पारस सोगानी,विकास ग्वालियर,नवीन दौराया,पवन जैन सहित रामगंज मंडी,मोड़क के दर्जनों श्रद्धालु साथ चल रहे थे।
रामगंजमंडी के भक्त भी सक्रियता के साथ गुरुदेव के बिहार में सम्मलित
परम पूज्य गुरुदेव का संघ सहित रामगंज मंडी नगर में 25 जनवरी की संध्या बेला में नगर आगमन हुआ था उसके उपरांत 27 जनवरी की बेला में परम पूज्य आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर गुरुदेव का द्वितीय समाधि दिवस महाराज श्री संघ सानिध्य में मनाया गया था। गुरुदेव के अल्प प्रवास में नगर वासियों ने धर्म लाभ लिया। जानकारी देते हुए सिद्धार्थ जैन ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव का मंगल विहार 1 फरवरी की दोपहर बेला में अतिशय क्षेत्र कैथुली की और हुआ था महाराज श्री ने क्षेत्र की वंदना की एवं 2 फरवरी की दोपहर बेला में कोटा की और मंगल विहार प्रारंभ किया।
जब से गुरुदेव का मंगल विहार हुआ है तब से रामगंज मंडी के भक्त तन मन धन से गुरुदेव के पैदल बिहार में सम्मिलित हैं मंगल विहार में सिद्धार्थ जैन बाबरिया, संयम काला, आदिश जैन, प्रतीक सोनी, हर्षित लांबाबांस, दिव्यांश लांबाबांस, नितिन सबदरा, आदि सम्मिलित थे।
पुलिस ने बनाई व्यवस्था-
चूँकि समस्त साधु पद विहार करते हैं और एक दर्जन साधु,ब्रह्मचारी,श्रद्धालु की बड़ी संख्या होने कारण कोटा ग्रामीण पुलिस का जापता यातायात व्यवस्था बनाने के लिए साथ चल रहा था, पॉइंट पर सबसे अधिक ट्रेफिक का दबाव बना रहता है।
मनोज जैन आदिनाथ से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
