भूगर्भ से मिली आदिनाथ मूर्ति को उड़ीसा के कारीगरों ने सजाया,चंद्रप्रभु जिनालय में विराजमान, 5 से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा

धर्म

भूगर्भ से मिली आदिनाथ मूर्ति को उड़ीसा के कारीगरों ने सजाया,चंद्रप्रभु जिनालय में विराजमान, 5 से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा

 शिवपुरी

भगवान आदिनाथ की 26 इंच की प्राचीन प्रतिमा को नया स्वरूप दिया गया है। यह प्रतिमा छह साल पहले खुदाई में मिली थी। अब उड़ीसा के मूर्तिकारों ने इसे परिकर सहित सुंदर रूप में गढ़ा है।

 

  विवरण 

यह खड़गासन प्रतिमासंवत 1220 की है। पहले इसकी आंखें बंद थीं। यह बालू पत्थर सेलर्ट बनी हुई थी। अब इसे चंद्रप्रभु जिनालय में विराजमान किया गया है। यहां 5 से 8 फरवरी तक पंचकल्याणक के साथ इसकी प्रतिष्ठा होगी।

 

 

 

इतिहास 

18 मार्च 2020 को छात्रावास निर्माण के दौरान झांसी तिराहा केपास खुदाई में यह प्रतिमा मिली थी। उस बेला में मुनिश्री 108 सुव्रतसागर महाराज शिवपुरी में मौजूद थे।

प्रतिमा के साथ 10 अन्य मूर्तियों केहिस्से भी मिले थे। जैन समाज ने प्रतिमा को अपने पास रखने की। कोशिश की। लेकिन तत्कालीनकलेक्टर, एसपी और पुरातत्व विभाग ने इसे अपने अधिकार में ले लिया। बाद में प्रतिमा को 

कोतवाली थाने के हनुमान मंदिर परिसर मेंसुरक्षित रखा गया। दर्शन का अधिकार बाद में जैन समाज को दिया गया। 

जैन समाज के अध्यक्ष चौधरी अजीत कुमार जैन ने बताया

कि अब प्रतिमा को आकर्षक रूप में तैयार कर प्रतिष्ठा की जा रही है।

 

 

 

2023 में मूर्ति थाने से लाने जैन समाज ने किया आंदोलन

2023 में मुनिश्री 108पदम सागर महाराज शिवपुरी आए और उन्होंने कहा कि थाने में सुरक्षित आदिनाथ जैन मूर्ति को मंदिर में होना चाहिए। जैन समाज ने आंदोलन किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सकारात्मक रुख अपनाया औरदस्तावेजों की जांच की। अंततः मूर्ति 20 मार्च 2023 को विधिवत जैन समाज को सौंपी गई। इसे चंद्रप्रभु जिनालय में विराजमान किया गया।

 

18 मार्च 2020 को भूगर्भ से निकली थी आदिनाथ की मूर्ति कारीगरों ने मूर्ति की आंखें खोलकर बढ़ाई सुंदरता

जैन विद्वान पंडित अजीत जैन अरिहंत ने बताया कि मूर्ति पर संवत 1220 अंकित है, जिससे यह 12-13वीं शताब्दी की प्रतीत होती है। केश विन्यास भी उसी काल का है। कारीगरों ने आंखें खोलकर मूर्ति और परिकर को अधिक सुंदर बनाया।

                 संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *