23 तारीख, 2023, 23वें तीर्थंकर का मोक्ष कल्याणक महोत्सव अतिशय क्षेत्र कैथुली होने जा रहा ऐतिहासिक

धर्म

23 तारीख, 2023, 23वें तीर्थंकर का मोक्ष कल्याणक महोत्सव अतिशय क्षेत्र कैथुली होने जा रहा ऐतिहासिक
कैथुली
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के कैथुली मैं स्थित अतिशय कारी पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव इस बार का बहुत ही ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होने जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

यह बहुत ही अनुपम और अनूठा संगम होने जा रहा है जो अनुपम संयोग निर्मित कर रहा है।

जी हां 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक वह भी 23 तारीख को और सन 2023 यह त्रि सहयोग है। जिसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है एवं अभूतपूर्व उत्साह उमंग देखने को मिल रही है। भगवान पारसनाथ की प्रतिमा इतनी अलौकिक एवं अभूतपूर्व है जिसका अतिशय बहुत ही अलौकिक है यहां आने के बाद व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। इस बार के होने जा रहे पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव इसे मुकुट सप्तमी के रूप में मनाया जा रहा है इसको लेकर के काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

जिसको लेकर अतिशय क्षेत्र कमेटी उत्साह से लबरेज है और कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां कर रही है। समिति की ओर से इस आयोजन में आने की अपील की जा रही है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *