रामपथ द्वारा चलाई जा रहे रहे गर्मी राहत शिविर में महिला शक्ति ने भी अपनी सहभागिता दी

धर्म

रामपथ द्वारा चलाई जा रहे रहे गर्मी राहत शिविर में महिला शक्ति ने भी अपनी सहभागिता दी
रामगंजमंडी
बाजार नंबर एक स्थित रामपथ मोहल्ले में विगत कई दिनों से राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने हेतु शीतल पेय पर पिलाया जा रहा है। इसमें नगर पालिका का भी विशेष सहयोग है।

 

 

 

 

जिसमें शिकंजी, केरी की आंच आदि पिलाई जा रही है। तपती धूप में बाजार नंबर एक का हर एक व्यक्ति इसमें विगत दिनों से लगा हुआ है एवं गर्मी की परवाह नहीं करते हुए सभी लोगों को राहत प्रदान कर रहा है।

 

वही आज पहुंचकर महिला शक्ति ने भी इसमें सहभागिता प्रदान की। जो नारी सशक्तिकरण का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। भीषण गर्मी की परवाह नहीं करते हुए लगभग 2 घंटे तक इन्होंने अपनी सेवाएं दी एवं आमजन को शीतल पेय पिलाया निश्चित रूप से यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है। महिला शक्ति द्वारा किए इस सराहनीय कार्य की सभी ने भरी भूरी प्रशंसा की है। यह बात आज पुनः साबित होती है कि किसी भी

परिस्थिति में नारी शक्ति पीछे नहीं है। महिला शक्ति की ओर से सोनिया बागड़िया विभा रावका शालिनी शाह, डिंपल शाह, शिखा टोंग्या रुचि बागड़िया, श्रद्धाकाला, डिंपल बड़जात्या, रेखा गुप्ता, अनीता गुप्ता, टीना काला, सोनू गर्ग, ज्योति पाराशर मीना अग्रवाल, मेघा गर्ग, मंजू गर्ग, रुचिता काला, मनीषा लुहाड़िया, कविश जैन,कानिश जैन, सिद्ध जैन,सोना जैनआदि ने अपनी सहभागिता प्रदान की।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *