अवधपुरी के श्री पद्मप्रभु जिनालय में भव्य वेदी शिलान्यास समारोह, मिला मेडिटेशन गुरु का मंगल सानिध्य

धर्म

अवधपुरी के श्री पद्मप्रभु जिनालय में भव्य वेदी शिलान्यास समारोह, मिला मेडिटेशन गुरु का मंगल सानिध्य

आगरा।

अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में रविवार को वेदी शिलान्यास समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में यह कार्यक्रम विधि-विधान के साथ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः जिनेन्द्र देव के मंगल पाठ एवं शांतिधारा से हुआ।

 

 

 

 

इसके पश्चात ध्वजारोहण का पुण्य कार्य प्रकाशचंद जैन, रवि जैन एवं डॉ. शैलेंद्र जैन परिवार द्वारा किया गया, वहीं दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य विजय जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पद्मप्रभु महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्री पद्मप्रभु जिनालय परिवार, अवधपुरी द्वारा दूर-दराज से पधारे अतिथियों का स्वागत किया गया।समारोह के मध्य उपाध्यायश्री ने सभी भक्तों को मंगल उद्बोधन प्रदान किया।

 

 

इसके पश्चात मूलनायक भगवान पद्मप्रभु की नवीन वेदी के शिलान्यास का पुण्य कार्य सुमरचंद जैन पांडया, आशा पांडया,अंशु पांडया एवं सलोनी पांडया परिवार द्वारा सम्पन्न कराया गया। यह समस्त मांगलिक क्रियाएं पंडित संदीप जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुईं। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी शिलाएं स्थापित कर समारोह की समस्त धार्मिक क्रियाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।पूरे आयोजन के दौरान जिनालय परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन अनंत कुमार जैन ने किया। आयोजन में आगरा दिगंबर जैन परिषद, श्री पद्मप्रभु महिला मंडल, वात्सल्य सेवा समिति, नवकार युवा मंच, वीर सेवा महिला मंडल सहित आगरा नगर के समस्त महिला एवं युवा मंडलों का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में श्री सर्वतोभद्र जिनालय बलकेश्वर समिति द्वारा आगामी अप्रैल माह में प्रस्तावित भगवान आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आगामी महोत्सव की तैयारियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।आयोजन समिति ने सभी दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर रोहित जैन अहिंसा,पारस जैन कांसल प्रवीण जैन, विवेक जैन,अजय मास्टर, अजय जैन,नरेंद्र जैन,राकेश जैन, जितेंद्र जैन,जयकुमार जैन,रविंद्र जैन, रवि जैन,संजय जैन,संजीव जैन, मनीष जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन, कविता जैन,करुणा जैन,शालू जैन, अंजली जैन,रीता जैन,रश्मि जैन,पुष्पा जैन,रागिनी जैन,सीमा जैन,अंजू जैन, सहित अवधपुरी एवं कलाकुंज जैन समाज के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

शुभम जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *