भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि, अयोध्या के अध्यक्ष पीठाधीश रविंद्रकीर्तीजी स्वामी जी महंत श्री नृत्यगोपालदास महाराज को दी जन्मदिन की शुभकामना दी व किया स्वागत
अयोध्या
श्री राम जन्मभूमि न्यास- अयोध्या के अध्यक्ष महंत श्री नृत्यगोपालदास महाराज अयोध्या का जन्मदिन 3 जून को रहा दूर दूर से उन्हे शुभकामना मिल रही थी।
वही उनके जन्मदिवस पर भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि, अयोध्या के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामाजी ने अनेक समीप जाकर उनका माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया व उन्हें शुभकामना दी। यही है सर्वधर्म समभाव जो अपने आप में सभी को सर्वधर्म समभाव की शिक्षा देता है।
इन पलों में महंत श्री जी ने पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का स्वास्थ्य समाचार भी पूछा। यह महंत श्री के समभाव को दर्शाता है,यह पल सभी को अनुपम पाठ पढ़ा गए। यह क्षण अपने आप में अविस्मरणीय क्षण है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
