अतिशय क्षेत्र कैथुली में हुई निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज की हुई मंगल आगवानी 

धर्म

अतिशय क्षेत्र कैथुली में हुई निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज की हुई मंगल आगवानी 

रामगंजमंडी 

रविवार की दोपहर बेला में परम पूज्य ज्येष्ठ मुनिश्री 108 योग सागर महाराज संघ का रामगंज मंडी नगर सेमंगल विहार हुआ महाराज श्री संघ सहित मंगल विहार करते हुए अतिशय क्षेत्र कैथुली में मंगल आगमन हुआ। 

 

 

 

लगभग 16 किलोमीटर के मंगल विहार में नगर से एवं दूर दराज के भक्त गुरुदेव के साथ पद विहार में चले महाराज श्री का जैसे ही रामगंजमंडी नगर से मंगल विहार हुआ सभी की आंखें नम थी एवं गुरुदेव के साथ सभी पद बिहार में सम्मिलित होते हुए अतिशय क्षेत्र तक पैदल चले।

 

 

जैसे ही महाराज श्री क्षेत्र की सीमा पर पहुंचे उन्हें जय जयकार करते हुए क्षेत्र तक लाया गया एवं जैसे ही महाराज श्री संघ सहित क्षेत्र पर पहुंचे क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर क्षेत्र कमेटी द्वारा गुरुदेव का पद प्रक्षालन मंगल आरती करते हुए अगवानी की।

 

इसके उपरांत महाराज श्री संघ ने अतिशयकारी भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए एवं प्रतिमा को एक टक निहारते हुए वहां पर बैठकर काफी समय तक ध्यान किया गुरुदेव एवम समस्त मुनि संघ अतिशय युक्त प्रतिमा को देख काफी गदगद हुए

 

आपको बता दें कि महाराज श्री संघ का क्षेत्र पर प्रथम बार आगमन हुआ है। क्षेत्र कमेटी के सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की बेला में गुरुदेव संघ की मंगल आहारचर्या क्षेत्र पर हीसंपन्न होगी। 

 

 

उन्होंने बताया कि क्षेत्र पर आगमन होने से क्षेत्र कमेटी एवं ग्रामवासी काफी हर्षित हैं क्षेत्र कमेटी एवं ग्राम वासियों का कहना है कि हमें मानो ऐसा लग रहा है आचार्य श्री विद्यासागर महाराज साक्षात नगर में पधारे है।

 

परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री समयसागर महाराज के ज्येष्ठ निर्यापक मुनि श्री है। गुरुदेव में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की जीवन प्रतिमूर्ति परिलक्षित होती है। 

 

परम पूज्य गुरुदेव संघ मंगल विहार गुना से वर्षायोग उपरांत अजमेर नगर की ओर चल रहा है।

 

    अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *