महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूजर्सी में महावीर इंटरनेशनल की नई शाखा खोलने की पहल

धर्म

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूजर्सी में महावीर इंटरनेशनल की नई शाखा खोलने की पहल …………

 

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के संरक्षक डॉक्टर अजीत गांधी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में महावीर इंटरनेशनल की सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि महावीर इंटरनेशनल एक ऐसी संस्था है जो सब की सेवा सबको प्यार, मानव मात्र की सेवा का प्रकल्प लिए सेवा कार्यों में अग्रणी है।

 

 

 

न्यू जर्सी शहर की जालाराम सभागार में उन्होंने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन द्वारा संपूर्ण भारत में महावीर इंटरनेशनल सेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य कर रही है ।महावीर इंटरनेशनल की एक शाखा शुभारंभ करने का प्रस्ताव रखा एवं साथ ही महावीर इंटरनेशनल नोगामा के सेवा कार्यों की जानकारी दी ।

 

शाखा द्वारा रक्तदान शिविर, बेबी किट वितरण, पक्षी दाना, गर्मी में पक्षी के लिए परिंदा वितरण , जीवन रक्षक किट नेत्र जांच शिविर एवं वर्ष पर्यंत मेडिकल जांच शिविर आदि सेवा कार्य किये जाने की जानकारी दी ।इस अवसर पर उपस्थित सभी महानुभावो ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सरहाना की। डा गांधी ने महावीर इंटरनेशनल की मिसरी ओर ई चौपाल की भी जानकारी दी। उन्होंने उदयपुर रीज़न में महावीर इंटरनेशनल के कार्यों को व्यापक गति देने में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया, गवर्निंग काउंसिल सदस्य सुरेश चंद्र गांधी, जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, जोन सचिव विनोद दोसी, कैलाश मोदी के योगदान तथा विशेष रूप से नौगामा में सम्पन्न जोनल मंथन शिविर संबंधी सूचनाओं से अमेरिका के लोगों को साझा किया। न्यू जर्सी आयोजन मे पदमा बेन बकुला बेन, अश्विनी बेन शिल्पा रंगोलिया, वीरा मंजुला गांधी मिहिर शाह निमि अशोक जैन कोलकाता, भरत भाई रंगोलिया, शिल्पा दीदी भी सम्मिलित हुई। सभी ने अतिशीघ्र न्यूजर्सी में नया एम आई केंद्र स्थापित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *