गुरुदेव का ही आशीर्वाद है जो विदिशा में बरस रहा हैः-निर्यापक मुनि श्री संभवसागर

धर्म

गुरुदेव का ही आशीर्वाद है जो विदिशा में बरस रहा हैः-निर्यापक मुनि श्री संभवसागर

विदिशा ः

संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव विद्यासागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद से आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के द्वितीय समाधि दिवस पर जनजन की सेवा करने का लक्ष्य रखा गया हे। आचार्य गुरुदेव की भावना आयुर्वेद की शक्ती को जन जन तक पहुंचाने की थी उसे विदिशा वालों ने चरितार्थ किया है,।

 

 

उपरोक्त उदगार निर्यापक श्रमण मुनि श्री सम्भवसागर महाराज ने आज दोपहर को विद्याब्राह्मी कल्प के संद्रभ में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा मुनि श्री ने कहा कि इसमें मेरा कोई योगदान नहीं है यह जो कुछ भी दिख रहा है वह गुरुदेव का ही प्रत्यक्ष आशीर्वाद है जो ऊपर से बरस रहा है।

 

 

उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुये कहा कि जब 8 जनवरी को बच्चो को स्वर्ण प्राशन दिया गया तो एक स्थान पर एक चिकित्सक के यहा पर एक बहन आई और उन्होंने उनसे कहा कि आपने जो गुरुदेव के आशीर्वाद के रूप में मेरे बच्चे को स्वर्णप्राशन की दो बूंद पिलाई उससे मेरा बच्चा जो बोल नहीं पाता था वह बच्चा के मुख से मां शब्द निकला और उन्होंने गुरुदेव के प्रति आभार प्रकट किया इस बात पर मुनि श्री ने कहा कि यह तो दवा के प्रभाव के साथ ऊपर से गुरुदेव का आशीर्वाद ही बरस रहा है जो इस प्रकार की घटनाएं घट रही है।

 

 मुनि श्री ने कहा कि गुरुदेव की कृपा के रुप में यह विद्याब्राह्मी कल्प के रुप में आशीर्वाद सभी बच्चे बड़ों के लिये आया है इसमें उम्र का कोई बंधन नहीं है इसे किसी भी उम्र के व्यक्ति को दिया जा सकता है इसमें विशेष रूप से ब्राह्मी का प्रयोग है जो कि बसंत पंचमी को लेने से बुद्धि का विकास होता है, मुनि श्री ने कहा कि विदिशा की सभी माता बहनें सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान 8 जनवरी को दे चुकी है,। 23 जनवरी को पुनः यह अवसर आप सभी के सामने है सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी के माध्यम से इसको सेवन कराना है और सभी स्कूलों में बच्चे बड़े तथा पुरुषों एवं महिलाओं को दो से तीन ग्राम तक इस औषधी को आधी चम्मच तथा छोटे बच्चो को एक ग्राम तक देना है।

 

 

मुनि श्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में स्वंयसेवक तथा विदिशा नगर के सभी महिलामंडलों ने सेवा का यह कार्य करने का जो बीड़ा उठाया है उसे आपको पूरा करना है। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे से सांयकाल 5 बजे तक विदिशा नगर के सभी140 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं तथा आंगनवाड़ी के माध्यम से तथा नगर के सभी प्रमुख चौराहों के माध्यम से विद्याब्राह्मी कल्प का सेवन जैन समाज के सभी कार्यकर्ताओं, महिलामंडलों, एवं नवयुवक मंडलों, समग्र पाठशालाओं के शिक्षक एवं शिक्षकाओं तथा मुनसेवक संघ, मुनिराज सेवा समिति, विद्यासागर नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री सकल दि. जैन समाज के नेतृत्व में यह कार्य पूर्णतया अनुशासन के साथ किया जाऐगा जिसमें जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा प्रशासन गा़मीण बाल विकास एवं महिला बाल विकास अधिकारियों का पुर्ण सहयोग मिल रहा है। सकल दि. जैन समाज के संयोजक संजय सेठ अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी बड़ू महामंत्री प्रदीप जैन,प्रवक्ता अविनाश जैन,मुकेश जैन बड़ा घर, डा. स्वातक जैन,सहित सभी कार्यकर्ताओं ने विदिशा नगर के नागरिकों से अपील की है कि वह इस अवसर का लाभ उठायें।

         संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *