मुनिश्री प्रज्ञान सागर महाराज एवम प्रसिद्ध सागर महाराज के सानिध्य में महिलाओं की कलश यात्रा से नवरात्रा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

धर्म

मुनिश्री प्रज्ञान सागर महाराज एवम प्रसिद्ध सागर महाराज के सानिध्य में महिलाओं की कलश यात्रा से नवरात्रा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

नैनवा 22 सितंबर सोमवार 2025 शांतिवीर धर्म स्थल से नवरात्रा महोत्सव महिलाए अपने मस्तक पर मंगल कलश धारण कर चली शोभायात्रा शांति वीर धर्म स्थल से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह सर्किल बस स्टैंड होते हुए वापस शांति धर्म स्थल पर पहुंची ।

वहां पहुंचने पर विधि विधान से प्रतिष्ठाचार्य भागचंद जैन द्वारा झंडा रोहण की  क्रियाओं को विधि विधान से संपन्न कराया जो मुनिसंघ के सानिध्य में संपन्न हुआ ध्वजारोहण का सौभाग्य राजेंद्र प्रमोद अनिल अमित शाह परिवार को प्राप्त हुआ। भगवान के समक्ष  दीप प्रज्वलित श्री कमल मारवाड़ा शैलेंद्र जैन संजय मारवाड़ा विनोद बरमूडा द्वारा किया गया 

ग्रह नक्षत्र शांत होने पर परिवारजन शांति से रह सकते हैं मुनिश्री

मुनिश्री 108 प्रज्ञान सागर महाराज ने बताया संसार के लोगों को तन से शांति है मन से अशांति उत्पन्न हो रही है प्रत्येक प्राणी नक्षत्र ग्रहण के कारण ही परेशान हो रहा है आज चंद्र ग्रहण नक्षत्र है इस नक्षत्र को शांत करने के लिए मुनि ने बताया कि चंद्रमा नक्षत्र समाप्त करने के लिए प्रथम तो अपनी जन्म देने वाली माता का आशीष प्राप्त करें उनका सदा सम्मान सत्कार करें चावल दूध चांदी आदि वस्तुओं का दान करने से यह नक्षत्र शांत होते हैं चंद्र प्रभु भगवान की सच्चे मन श्रद्धा पूर्वक पूजा भक्ति करने से इन ग्रहों को बहुत ज्यादा शांति होना मुनि ने बताया चंद्र ग्रहण के चक्कर में मनुष्य बात-बात पर गुस्सा करता है घर में परिवारजन बीमार रहते हैं मकान में मन नहीं लगता पति-पत्नी में सदैव विवाद रहता है यह सब नक्षत्र ग्रहण का कारण है।

 

 

अवसर मिलने पर भी धर्म दूर चला जाता है प्रसिद्ध सागर महाराज 

जैन मुनि प्रसिद्ध सागर महाराज ने बताया कि जिस के भाग्य में धर्म नहीं होता उसे अवसर मिलने पर भी भगवान दूर कर देते हैं उसके हाथों में धर्म की क्रिया होना लिखी नहीं होता धर्म कार्य में पैसा भी पुण्यशाली जीव का ही लग पाता है धर्म का कमाए पैसा धर्म कार्य में कभी लगता ही नहीं है प्रत्येक कार्य में मेहनत करना बहुत जरूरी मुनि ने बताया तभी सफलता प्राप्त होती है  कोई गिराना चाहता है वह ऊपर उठ जाता है

 

विधान में प्रतिष्ठाचार्य भागचंद जैन द्वारा विधि विधानपूर्वक विधान संपन्न कराया जिसमें 124 भगवान को श्रीफल चढ़ाए गए 

महावीर कुमार सरावगी चातुर्मास प्रचार मंत्री से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *