*रामगंजमंडी नगर की ओर बढ़ते कदम परम पूज्य मुनि श्री 108 योगसागर महाराज**

धर्म

**रामगंजमंडी नगर की ओर बढ़ते कदम परम पूज्य मुनि श्री 108 योगसागर महाराज**

रामगंजमंडी 

परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का मंगल विहार चंद्रोदय तीर्थ, चांदखेड़ी से 21 जनवरी की दोपहर बेला में प्रारंभ हुआ। गुरुदेव संघ सहित रात्रि विश्राम लड़ानिया में हुआ एवं 22 जनवरी को मंगल आहारचर्या ग्राम बाघेर में संपन्न हुई।

 

लगभग 47 वर्ष पूर्व गुरुदेव राजस्थान में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के संघ में ऐलक अवस्था में आए थे। उस समय रामगंजमंडी नगर में उनके आगमन की प्रबल आकांक्षा थी, किंतु संयोगवश वह संभव नहीं हो सका। तब से नगरवासी लगभग 47 वर्षों से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं ज्येष्ठ मुनि श्री के नगरागमन की आशा संजोए हुए थे।

अब जब गुरुदेव का राजस्थान के नगरों की ओर मंगल विहार चल रहा है, तो यह आशा पुनः साकार होती दिखाई दे रही है।

महाराज श्री से रामगंजमंडी नगर का एक पुराना ऐतिहासिक संबंध रहा है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नगर की युवा शक्ति एवं क्षेत्रीय कमेटी में विशेष उत्साह का वातावरण है। गुरुदेव के आगमन की संभावना को लेकर नगर के भक्तजन पद विहार, पैदल विहार एवं आहार व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।

22 जनवरी की बेला में गुरुदेव के विहार एवं आहार व्यवस्था में रामगंजमंडी के भक्तों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी भक्तजन श्रद्धा भाव से यही कहते दिखाई दिए—

“गुरुवर, आपके चरण रज हमारे नगर, हमारे द्वार पर पड़े।”

गुरुदेव के पद विहार में रामगंजमंडी नगर से

श्री सिद्धार्थ बाबरिया, आदिश बाबरिया, मयंक बाबरिया,

तथा सक्रिय सहयोग में नितिन सबदरा, दिव्यांश लांबाबांस, भूपेंद्र दोराया, रक्षित लांबाबांस, रूपेश लांबाबांस सम्मिलित रहे।

मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में

रामगंजमंडी दिगंबर जैन समाज के संरक्षक श्री अजीत सेठी,

अध्यक्ष श्री दिलीप विनायका,

उपाध्यक्ष श्री चेतन बागड़िया उपस्थित रहे।

गुरुदेव संघ की आहार व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता देते हुए

श्री शांतिलाल मित्तल, श्रीमती शकुंतला मित्तल, ब्रह्मचारिणी रीना दीदी, चंदना लुहाड़िया, अनिता गर्ग, रीना लांबाबांस, रुचिता काला, रुचि बागड़िया, किरण सिंघल आदि श्रद्धालुजन सम्मिलित रहे।

  आहारचर्या उपरांत गुरुदेव संघ का मंगल विहार हुआ रात्रि विश्राम मुंडेरी में होकर 23 जनवरी की प्रातः बेला में झालरापाटन मंगल आगमन होगा।

 

रिपोर्ट:

अभिषेक जैन लुहाड़िया

रामगंजमंडी

📞 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *