लोकोदय तीर्थक्षेत्र पर हुआ सात दिवसीय 24 समवशरण श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का शुभारंभ

धर्म

लोकोदय तीर्थक्षेत्र पर हुआ सात दिवसीय 24 समवशरण श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का शुभारंभ

आगरा

1 जनवरी 2024 से 7 जनवरी के मध्य आयोजित होने वाले सात दिवसीय विधान में आगरा वासियों ने आगरा मथुरा नेशनल हाईवे स्थित अन्तर्राष्ट्रीय लोकोदय तीर्थक्षेत्र की भूमि पर सर्वप्रथम प्रभु के अभिषेक शांतिधारा करने का अवसर मिला।

 

निर्यापक मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 1 जनवरी को होने वाले लोकोदय तीर्थ के भूमि पूजन और शिलान्यास से पूर्व प्रभु भक्ति का अदभुत नज़ारा देखने को मिला। निर्यापक मुनिपुंगवश्री ससंघ के सानिध्य और बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के निर्देशन में भक्तों ने प्रभु का अभिषेक और शांतिधारा कर स्वकल्याण की भावना भायी।

इस दौरान पूरा प्रांगण शुभमंत्रों से गुंजायमान था। प्रभु के अभिषेक और शांतिधारा करने के बाद भक्तों ने मुनिवर का पाद प्रक्षालन कर अपने कर्मों की निर्जरा की। जिसके बाद मुनिवर ने लोकोदय तीर्थ के भूमि पूजन से पूर्व इस धरा पर अपनी दिव्य देशना दी। मुनिवर ने कहा कि 1 जनवरी तो हर साल आता है, लेकिन इस साल का पहला दिन इतिहास रच रहा है। गुुरुवर की मंगल प्रेरणा से शुरू हुए वर्ष 2024 की मांगलिक गतिविधियों के साथ लोकोदय तीर्थ की प्रारम्भिक क्रियाओं को भी सम्पादित किया गया| जिसमें सर्वप्रथम श्री नागालैंड से पधारे निर्मल झांझरी द्वारा ध्वजारोहण की मांगलिक क्रिया सम्पन्न की गई। श्री निर्मल मोठ्या एवं हीरालाल बैनाड़ा ने तीर्थक्षेत्र भूमि पर 1008 कलशों में आयी सम्मेद शिखर माटी से शुद्धीकरण हुआl आचार्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण और दीपप्रज्जवलन किया गयाl मंगल कलश स्थापना राजेश जैन-रजनी सेठी गया वाले,अखिल जैन,निर्मल मोठ्या,निरजीलाल कमला नगर वाले, अमित जैन बॉबी ने किया l

 

 

 

 

शुभम जैन ने बताया कि बाल ब्रह्ममचारी प्रदीप भैया जी के सानिध्य कल्पद्रुम मन्डल विधान का पहले दिन घटयात्रा निकाली गयी और भक्तगण भक्ति से बैंडबाजों के साथ झूम रहे थे l

 

इसके बाद विनय पाठ, पूजा पीठिका, नव देवता पूजा के पश्चात ध्वजभूमि,कल्पभूमि एवं भवनभूमि पूजा के अंतर्गत इंद्र-इंद्राणियोंके समूह द्वारा विधान मंडल पर अष्टद्रव्य, श्रीफल युक्त शताधिकअर्ध्य समर्पित किये गए l

 

देश के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों भक्तों ने भाग लिया। इस मौके पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नववर्ष पर सोमवार का दिन जैन धर्मावलंबियों के लिए बेहद खास रहा l आगरा की बालिका मण्डल ने मंगलाचरण का शुभारम्भ किया गया l कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन ने कियाl देशभर के श्रद्धालुजन मुनिश्री की भक्ति में लीन थे|

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *