पूज्य मुनि श्री योगसागर महाराज संघ सानिध्य में शहर के मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई अभिषेक एवं शांतिधारा
चांदखेड़ी
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का संघ सहित शनिवार को चांदखेड़ी में आगमन हुआ है और जब से अतिशय क्षेत्र पर आगमन हुआ है तब से क्षेत्र की और नगर के वातावरण में भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है।
मंदिर में चहल-पहल एवं भक्तों का आना बढ़ चुका है एवं आसपास के क्षेत्र के लोग गुरुवर के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हुए अपने नगर में पधारने हेतु निवेदन कर रहे हैं। गुरुदेव के क्षेत्र आगमन से राजस्थान वासियों में यह आशा बढ़ गई गुरुदेव का आगमन हमारे नगर में भी होगा।
जानकारी देते हुए प्रशांत जैन ने बताया कि सोमवार की प्रातः बेला में गुरुदेव संघ सहित चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी से शहर में स्थित जिनालय की वंदना हेतु गए गुरुदेव को क्षेत्र से बैंड बाजो के साथ जय जयकार करते हुए भक्ति भाव के साथ नगर में लाया गया।
जगह-जगह गुरुदेव का पद प्रक्षालन एवम मंगल आरती की गई गुरुदेव ने शहर में स्थित दोनों जिनालयों की वंदना की एवं वहां की प्रतिमाओ को एक टक निहारा।
महाराज श्री के सानिध्य में मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांतिधारा अभिषेक हुए एवम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज के श्रीमुख से शांतिधारा का उच्चारण हुआ।
आपको बता दें श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पूज्य मुनि श्री 108 अर्हम गुरु मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में वर्ष 2017 में संपन्न हुआ था। 
इसके उपरांत गुरुदेव संघ सहित चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी पहुंचे जहां अतिशयकारी आदिनाथ भगवान की शांति धारा अभिषेक महाराज श्री संघ सानिध्य में संपन्न हुई। 
इसके उपरांत गुरुदेव संघ की मंगल आहारचर्या सम्पन्न हुई
ज्येष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 श्री योगसागर जी महाराज_को पडगाहन करके आहार देने का सौभाग्य ऋषभ राजमल जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
एवम पूज्य मुनिश्री 108 निरोग सागर जी महाराज_को पडगाहन करके आहार देने का सौभाग्य पदम – राजेन्द्र जैन -हुकम काका (अध्यक्ष चांदखेड़ी) -प्रकाश जी प्रतिक -दक्ष हरसोरा परिवार कोटा वालो को प्राप्त हुआ। परम पूज्य मुनि श्री 108 निर्मोह सागर महाराज को आहारदान का सौभाग्य श्री सत्यनारायण जैन प्रशांत जैन मीना जैन उषा जैन लीमी वाला परिवार एवं ब्रह्मचारिणी रीता दीदी, ब्रह्मचारिणी अर्पण दीदी, श्री पारसमल कांता जैन बही पार्श्वनाथ वालो को प्राप्त हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312







