अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के कर कमलों से हुई दीक्षा आचार्य समय सागर जी समय सागर जी ही नहीं है वह सरल सागर जी भी हैं। प्रणम्य सागर महाराज 

धर्म

अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के कर कमलों से हुई दीक्षा आचार्य समय सागर जी समय सागर जी ही नहीं है वह सरल सागर जी भी हैं। प्रणम्य सागर महाराज

दिल्ली

परम पूज्य अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज के कर कमलों से पंचकल्याणक महोत्सव के तप कल्याणक महोत्सव के दिन दीक्षाएं प्रदान की।

 

महाराज श्री ने कहा दीक्षाएं देने की योजना कल ही बनी कल जब बाल संस्कार हो रहे थे तब भी कुछ नहीं था कल सुबह सामयिक के दौरान मन में यह भाव आया उसे मनोभाव को अभिव्यक्त करते हुए आचार्य श्री समय सागर महाराज को निवेदन किया उनसे सलाह ली परामर्श लिया और उस कार्य को आज पूर्णता को प्राप्त कराया।

 

महाराज श्री ने आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के लिए कहा आचार्य श्री समयसागर महाराज समय सागर महाराज जी नहीं वह सरल सागर जी महाराज भी है। उनका हृदय विशाल है उन्होंने दिशा निर्देश दिया हमने कहा आप निश्चिंत रहेहम आपके हैं और आपके ही रहेंगे। कुछ परिस्थितिया है उन परिस्थितियों को देखते हुए मुझे कुछ कार्य करना आवश्यक है।

 

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को स्मरण करते हुए कहा कि गुरु जी की जो परंपरा है वह सतत अविरल इसी तरह से बहती रहेगी। हम आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का नाम उसी तरह आगे बढ़ाते रहेंगे जिस तरह से हमने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का नाम बढ़ाया। उन्होंने कहा हम जितना आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रति समर्पण का भाव रखते हैं उतना ही हम नवाचार्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के प्रति रखते हैं। उनका संघ केवल उनका ही नहीं है वह हमारा भी है। हमारा भी उस संघ पर अधिकार है। चाहे वे प्रतिभाशाली की बहने हो चाहे हथकरघा के प्रकल्प हो हम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जो भी प्रकल्प हैं हम उनको आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध हैं। आचार्य श्री के दिशा निर्देश पर जो कार्य आज किया गया है वह आचार्य परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य है।

 

इन्हे दी गई दीक्षा

दीक्षार्थी के नाम

नामकरण – नवीन नाम एवं पूर्व नाम

•*ऐलकश्री 105अनुनय सागर जी महाराज*

(पूर्व नाम छुल्लकश्री अनुनय सागर जी)

 

• ऐलकश्री 105अनुरूप सागर जी महाराज*

(पूर्व नाम बा. ब्रह्मचारी संयम भैयाजी)

 

• ऐलकश्री 105अनुगम सागर जी महाराज

(पूर्व नाम बा. ब्रह्मचारी आगम भैयाजी)

 

• ऐलकश्री 105अनुसंग सागर जी महाराज

(पूर्व नाम बा. ब्रह्मचारी शुलभ भैयाजी)

 

• ऐलकश्री अनुकर्ष सागर जी महाराज

(पूर्व नाम बा. ब्रह्मचारी सजल भैयाजी)

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *