श्री मनोज जैन आदिनाथ का जीव दया एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मान

धर्म

श्री मनोज जैन आदिनाथ का जीव दया एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मान

श्री मनोज जैन आदिनाथ* को जीव दया के क्षेत्र में निरंतर समर्पण, संवेदनशीलता एवं सामाजिक सेवा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारतीय जैन संघटना द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज में करुणा, अहिंसा एवं मानवता के मूल्यों को व्यवहार में उतारते हुए जीव मात्र के कल्याण हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों का सजीव प्रमाण है।

 

 

निश्चित रूप से *श्री मनोज जैन आदिनाथ द्वारा जीव दया के प्रति निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

ऐसे सेवा कार्य न केवल जैन धर्म के *सिद्धांतों को सशक्त करते हैं, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी जाग्रत करते हैं*। यह सम्मान उनके सेवाभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व का गौरवपूर्ण परिचायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *