संतोष से बड़ा कोई धन नहीं आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज
रामगंजमंडी
शुक्रवार की प्रातः बेला में धर्म सभा में सर्वप्रथम मंगलाचरण श्रीमती शोभना सांवला ने किया मंगल प्रवचन देते हुएपरम पूज्य वाक्केसरी आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने कहा की संसारी जीव के पास दो ही चीज हैं सत्य या असत्य जैसा व्यक्ति का मन मस्तिष्क होगा वैसा ही कार्य होगा बुराई का होगा तो बुराई का काम होगा अच्छाई में आत्मसात होगा तो व्यक्ति अच्छा करेगा यही कारण है कि कहा जाता है कि अच्छा विचार करो। हमें अच्छा होने की अभिव्यक्ति नहीं हो पाती हमें परिवर्तन करना होगा धर्म ध्यान करने से ही आत्म कल्याण के मार्ग खुलते हैं।
आप मोहल्ले में घूमते हो तो नजर आता है कि लोग दुख परेशानियां से रचित है लोग मानसिक शारीरिक कष्टों में रह रहे हैं। यही देखने को मिलता है कि संपूर्ण जीव दुखी दिखाई पड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि आप अपने कार्यों से संतुष्ट नहीं है इसीलिए दुख है। संतोष से बड़ा कोई धन नहीं है धन का अभाव इतना परेशान नहीं करता जितना संतुष्ट नहीं होना होता है लेकिन हमें संतुष्टि नहीं है। लोगों को संतुष्ट होना नहीं आता। सुख का सबसे बड़ा कारण संतोष है जो मिल गया है उसी में संतुष्ट होना सुख है। पड़ोसी के सुख को देखकर अपने आप को देखते हैं और संतुष्ट नहीं होते।
जो कुछ भी करते हैं उसकी कीमत जब होती है जब वह शुद्ध होता है उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सोने की कीमत खदान में नहीं होती सोने की कीमत बाहर निकलने के बात होती है शुद्ध होने के बाद ही उसकी कीमत होती है। हमारी कीमत नहीं है हमने क्या किया उसकी कीमत है।

आचार्य श्री ने ज्ञान के विषय में कहा कि ज्ञान स्वपर प्रकाशक होता है। ज्ञान में क्षमता है कि वह दुख का निराकरण करता है। अज्ञान दुख देने वाला होता है और ज्ञान सुख देने वाला होता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी को रिपोर्ट 9929747312
