गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी के 77वें अवतरण महोत्सव की पत्रिका का विमोचन
आर्यिका विशुद्धमति माताजी अवतरणोत्सव: पत्रिका का लोकार्पण, समितियों का गठन19-20 जनवरी को मनाया जाएगा विशुद्धमति माताजी का अवतरण महोत्सव, तैयारियां तेज
कोटा।
धर्मप्रभावना और आत्मशुद्धि के पुण्य पर्व के रूप में गणिनी आर्यिका श्री 105 विशुद्धमति माताजी का 77वां अवतरण महोत्सव 19 एवं 20 जनवरी को तलवंडी जैन मंदिर परिसर में श्रद्धा, साधना और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार ने जानकारी देते हुवे बताया कि आयोजन की तैयारियों के क्रम में कार्यक्रमों की पत्रिका का विमोचन शुक्रवार को तलवंडी जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका श्री 105 विशुद्धमति माताजी एवं महावीर नगर सेकंड में गणिनी आर्यिका श्री 105 विभाश्री माताजी संघ के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

पत्रिका का विमोचन आर्यिका महावीर नगर द्वितिय में सकल जैन समाज के पदाधिकारियों एवं तलवण्डी मंदिर कार्यकारिणी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जे.के. जैन, सुरेश चांदवाड़, विमल नानता, समिति अध्यक्ष अशोक पहाड़िया, राजेश मंगलम एवं दर्पण जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महामंत्री प्रकाश सामरिया एवं प्रचार मंत्री राजकुमार लुहाड़िया ने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेश अरिहंत, मनोज पाटनी एवं विनोद जैन को सौंपी गई है, जबकि आवास व्यवस्था पिंकेश सांवला, शुभम लुहाड़िया, राजकुमार एवं संदीप संभालेंगे। इसके अतिरिक्त साधु सेवा, सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आहारचर्या एवं जुलूस व्यवस्था सहित अन्य समितियों का भी गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि महावीर नगर सेकंड स्थित तलवंडी समाज एवं मंदिर समिति द्वारा आर्यिका संघ को अवतरण दिवस कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए श्रीफल भेंट किया गया, जिसे माताजी द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया। आर्यिका संघ का विहार 18 जनवरी को अपराह्न 3 बजे महावीर नगर सेकंड से तलवंडी के लिए प्रस्थान करेगा।
आयोजन में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कोटा पहुंचने की संभावना है। दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत 19 जनवरी को तलवंडी धर्मशाला परिसर में 77 जोड़ों द्वारा भगवान श्री आदिनाथ का आदिनाथ मंडल विधान संपन्न होगा। सायंकाल सौधर्म इंद्र परिवार द्वारा 77 दीपकों से भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी तथा रात्रि में भजन संध्या होगी। प्रातःकाल लगभग 4.30 बजे भक्तों को गुरु मां का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
20 जनवरी को प्रातः गुरु मां की पूजन एवं विशेष आराधना आयोजित की जाएगी। इसी दिन दोपहर 12.15 बजे तलवंडी से सत्यार्थ भवन, जवाहर नगर तक माताजी ससंघ का भव्य विहार निकाला जाएगा, जहां जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न होगा।
पारस जैन ” पार्श्वमणि” पत्रकार कोटा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312



