प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी  ने आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के किए दर्शन, प्राप्त किया मंगल आशीर्वाद*

धर्म

**प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी  ने आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के किए दर्शन, प्राप्त किया मंगल आशीर्वाद*

इंदौर, 3 सितंबर 2026।
नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर में चल रहे इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी  ने राष्ट्र गौरव आचार्य भगवंत श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज के दर्शन कर उनका मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर श्री पटवारी ने परम पूज्य मुनिकुंजर ज्येष्ठाचार्य आदिसागर जी अंकलीकर परंपरा के सूर्य एवं चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य भगवंत श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर धर्मलाभ लिया।

आचार्य भगवंत के दर्शन एवं आशीर्वाद के इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *