स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का मंगलप्रवेश, जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा की

धर्म

स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का मंगलप्रवेश, जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा की
पीपलू
| स्वस्तिधाम प्रणेत्री गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का शनिवार कोपीपलू नगर में मंगल प्रवेश हुआ। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा की गई।

 

गुरु मां स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ ने शनिवार सुबह झिराना से पदविहार प्रारंभ किया और नाथड़ी पहुंचकर आहारचर्या संपन्न की। इसके बाद पीपलू की ओर विहार किया । नाथड़ी से पीपलू के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सकल हिंदू समाज एवं जैन समाजबंधुओं ने उनकी अगवानी की

जुलूस में महिला मंडल, युवा मंडल, जैन सोशल ग्रुप्स एवं बालिका परिषद के सदस्य भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धा भाव से चल रहे थे। सकल हिंदू समाज की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीपलू के मुख्य प्रवेश द्वार पर माताजी की अगवानी की।

प्यावड़ी में जिन मंदिर निर्माण शिलान्यास, दीक्षा महोत्सव का होगा आयोजन

परम पूज्य आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज 108 ससंघ के पावन सानिध्य एवं मंगल आशीर्वाद तथा स्वस्तिधाम प्रणेती गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी के मंगल सानिध्य और निर्देशन में श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, प्यावड़ी (पीपलू) में दो दिवसीय भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन 22 और 23 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

 

दिनांक 23 जनवरी को आर्यिका का 30वां दीक्षा दिवस का पावन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव ओर समर्पण के साथ मनाया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *