निर्यापक मुनि श्री योगसागर महाराज राजस्थान की ओर बढ़ते कदम से राजस्थान वासियों में खुशी की लहर

धर्म

निर्यापक मुनि श्री योगसागर महाराज राजस्थान की ओर बढ़ते कदम से राजस्थान वासियों में खुशी की लहर
कुंभराज
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का संघ सहित सोमवार दोपहर की बेला में कुंभराज से राजस्थान की ओर मंगल विहार हो गया।

 

 

यह सूचना जैसे ही प्राप्त हुई राजस्थान वासियों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई साथ ही गुरुदेव के राजस्थान आगमन की खबर से संपूर्ण राजस्थान में हर्ष की लहर है विगत कुछ दिनों में राजस्थान के कई नगरों से होते हुए गुरुदेव के चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी पहुंचने की संभावना है प्रबल हो चुकी हैं आज दोपहर में गुरुदेव कुंभराज से बिहार किया रात्रि विश्राम बड़ागांव में किया इस सूचना से आसपास के क्षेत्र में काफी हर्ष की लहर दौड़ चुकी है एवं उमंग उल्लास परिपूर्ण दिख रहा है संभावनाओं के आधार पर ज्ञात हो रहा है कि महाराज श्री राजस्थान के कई नगरों में प्रवास कर सकते हैं। और उस पावन पुनीत राज्य राजस्थान जहां गुरुदेव की दीक्षा हुई है उसे धरा को भी गुरुदेव नमन करेंगे। अब सभी राजस्थान निवासी जोर शोर से जुटे हुए कि गुरुदेव हमारे नगर में पधारे।

शीघ्र ही गुरुदेव का आगमन चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में होगा
परम पूज्य गुरुदेव की आगमन की खबर से चंद्रोदय तीर्थ कमेटी में भी काफी उत्साह है एवं क्षेत्र कमेटी गुरुदेव की अगवानी के लिए आतुर है।

परम पूज्य महाराज श्री का आगमन इससे पूर्व राजस्थान में कई वर्षों पूर्व हुआ था जब वह आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के संग में ऐलक के रूप में थे।

धन्य होगी राजस्थान की धरा
जब मुनिश्री योग सागर महाराज का आगमन होगा
सभी राजस्थानवासी बस यही गीत गा रहे हैं आने वाले हैं त्यागी वीतरागी है ज्ञानी

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *