श्री संजय जैन दुगेरिया सर्वसम्मति से वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी के अध्यक्ष चुने गए 

राज्य

श्री संजय जैन दुगेरिया सर्वसम्मति से वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी के अध्यक्ष चुने गए 

  रामगंजमंडी 

 रविवार की बेला में श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी का स्नेह मिलन समारोह कान्हा रिसोर्ट में आयोजित किया गया। 

 

  सभी ने परस्पर मैत्री भाव के साथ आगामी दिनों में धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों के साथ सामाजिक कार्यों में सहभागिता हेतु विचार किया। इस अवसर पर स्नेह भोज भी आयोजित किया गया। 

 

पूर्व कार्यकारिणी के दो वर्ष पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री रितेश ठाई की अध्यक्षता में नवीन कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष हेतु समूह में सक्रिय धार्मिक कार्यों में सहभागिता देने वाले कुशल व्यवसायी श्री संजय जैन दुगेरिया का नाम प्रस्तावित किया और उसके बाद सभी ने तालियां बजाकर अनुमोदन करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की।

 

इसके बाद निर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय जैन ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उन्होंने उपाध्यक्ष श्री अनूप जैन मोड़क , कोषाध्यक्ष निलेश जैन ,सचिव रोमिल ठोरा ,सांस्कृतिक प्रभारी मैना जैन ,सहप्रभारी अमिता सुरलाया को नियुक्त किया ।

नियुक्ति के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष बनने के बाद श्री संजय जैन ने कहा कि समूह धार्मिक , रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में सदा सक्रिय रहेगा। जैसा पूर्व में भी करता आया है उन्होंने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार प्रेषित किया और कहा कि आने वाले समय में अनेक सामाजिक कार्यों में सक्रियता के साथ समूह कार्य करेगा।

 

इसके लिए आप सभी सदस्यों का सहयोग मुझे मिलेगा ऐसा मुझे विश्वास है। श्री संजय जैन की नियुक्ति पर नगर वासियों एवं व्यापार जगत में खुशी जाहिर की और समूह के निर्णय का स्वागत किया। 

 

    अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *