गोचर भूमियों को मुक्त किया जाए –
रामगंजमडी
कांग्रेस का गोचर भूमि मुक्ति अभियान शुरू
आंदोलन के प्रथम चरण में 21 जनवरी से 25 जनवरी तक 10 – 10 कार्यकर्ता क्रमिक अनशन करेंगे उपखंड कार्यालय के सामने
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगंजमंडी की ओर से रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में सैकड़ों बीघा गोचर और सार्वजनिक प्रयोजन की भूमियों पर अवैध अतिक्रमण और अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही और चारागाह भूमि मुक्त करवाने की मांग को लेकर चारागाह मुक्ति अभियान की शुरुआत की जिसके तहत एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी रामगंजमंडी को दिया और सात दिवस में अतिक्रमण मुक्त करने की कार्ययोजना और रोड मैप नहीं बनाने पर आंदोलन के प्रथम चरण में 21 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक क्रमिक अनशन किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन 10 कांग्रेस कार्यकर्ता गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह के रूप में अनशन पर बैठेंगे और अपना विरोध दर्ज करवाएंगे , तत्पश्चात आंदोलन के आगामी चरण में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा ।
आज ज्ञापन में कहा गया कि रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र के दो बड़े औद्योगिक उपक्रम मंगलम सीमेंट लिमिटेड और ए एस आई कम्पनी द्वारा बड़ी मात्रा में गोचर और सार्वजनिक प्रयोजन की भूमियों पर कब्जा कर रखा है वहीं कई खनन उद्योगों द्वारा चारागाह भूमियों पर अवैध खनन और कोटा स्टोन के टीलें खड़े कर नष्ट कर दिया है इस प्रकार की भूमियों को मुक्त करवाकर पुनः पूर्व स्थिति में करना चाहिए , चरागाहों में चल रहे अवैध मिट्टी के खनन और कब्जों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए , अतिक्रमण के खिलाफ होने वाली अतिक्रमण कार्यवाही को नाकाफी और वास्तविकता से काफी कम बताया जबकि कई गुना ज्यादा कब्जा हो रखा है ।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगंजमंडी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने कहा बड़े बड़े उद्योगों ने गोचर भूमियों पर कब्जे किए हुए है और प्रशाशन आंखे मूंद कर बैठा है, अवैध खनन कर चारागाह भूमियों को नष्ट किया जा रहा है इसके लिए चारागाह भूमि मुक्ति अभियान शुरू किया गया है जो संपूर्ण चारागाह भूमि मुक्ति तक जारी रहेगा।
आज ज्ञापन देते समय ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम, ब्लॉक महासचिव संघटन कमल गुर्जर , अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव जसविंदर सिंह विक्की, ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक मेघवाल,राजेंद्र धानिया, नारायण मेघवाल, ब्लॉक महासचिव श्याम आचार्य,लक्ष्मण सिंह बबलू, नदीम बेग, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया , महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ममता भारती छीतर लाल गुर्जर , उदयलाल भील , सत्यनारायण खटीक, नईमुद्दीन कुरैशी , जसवंत मीणा,शामिक अली , रामनारायण बैरवा , शिवराज मेरोठा , कालूलाल मेघवाल , अनिल ओरा , रामेश्वर प्रजापत , महफूज अली , संतोष गुर्जर, धीरज मीणा , शोएब मेव , संतोष गुर्जर, दिनेश नागर , जगदीश माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



