डॉ. प्रकाश पापड़ीवाल को एस.एल.एस. लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
छत्रपति संभाजीनगर
सोसायटी ऑफ लाइफ साइंसेस की ओर से वर्ष 2026 का एस.एल.एस. लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रो. प्रकाश बाबूलाल पापड़ीवाल, पूर्व प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान विभाग, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, छत्रपति संभाजीनगर को जीव विज्ञान, विशेष रूप से वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान तथा अनुसंधान कार्य के लिए सम्मानपूर्वक प्रदान किया गया।
यह सम्मान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सोसायटी के महासचिव प्रो. शिवेश प्रताप सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सोसायटी की पुरस्कार समिति के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के रसायन प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष प्रो. भगवान साखळे, प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता बोर्डे, प्रो. जी. डॉ. खेडकर, प्रो. आर.पी. चोंडेकर, प्राचार्य राम चव्हाण, राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागी प्रतिनिधि तथा विभाग के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद
