प्राचीन शास्त्र देख अभिभूत हुए संत, आदित्य सागर महाराज सेठ चंपालाल रामस्वरूप की नसिया पहुंचे 

धर्म

प्राचीन शास्त्र देख अभिभूत हुए संत, आदित्य सागर महाराज सेठ चंपालाल रामस्वरूप की नसिया पहुंचे 

ब्यावर

श्री दिगंबर जैन संत आदित्य सागर महाराज ने ब्यावर से विहार से पूर्व अजमेरी गेट के समीप सेठ चंपालाल रामस्वरूप की नसिया में स्थित मंदिर परिसर में विराजमान भगवान के दर्शन किए। जहां उन्होंने युवा पीढ़ी कोमानसिक शांति व संतुलित जीवन जीने का मंत्र दिया।

 

 

 

मुनि संघ को जयकारों व भक्ति- आस्था और समर्पण भाव के साथ श्रावक-श्राविकाओं ने विहार कराया। संतों के पदार्पण और प्रवास से ब्यावर में धर्ममय वातावरण रहा। आदित्य सागर महाराज ने नसिया परिसर में धर्म चर्चा करते हुए न्य युवाओं को जीवन जीने की सही कला के विविध टिप्स व मंत्र बताए। आदित्य सागर महाराज संघ सहित श्रावक-श्राविकाओं के साथ अजमेरी गेट। के समीप पुरानी नसिया पहुंचे। यहां विराजित भगवान के दर्शन किए और मंदिर परिसर के अल्प प्रवास के बाद मुनि मंडल का बिजयनगर की ओर विहार किया महाराज श्री ने नगर में अल्प प्रवास पूर्ण कर संत अप्रमित सागर मुनि एवं संत सहजानंद मुनि के साथ बिजयनगर की ओर विहार किया। महाराज श्री गुरुवार को बिजयनगर पहुंचेंगे। जहां अल्प प्रवास पूर्ण कर भीलवाड़ा जाएंगे।

 

 

 

महाराज श्री संघ सहित अजमेरी गेट के समीप पुरानी नसिया जैन मंदिर पहुंचे जो उन्होंने जिनालय के दर्शन किए और मंदिर परिसर के हिस्से में वर्षों पुराने शास्त्रों व अभिलेखों कोबारीकी से देखा। गुरुदेव इन्हें देख अभिभूत हुए।

 

 

यह रहे मौजूद 

महाराज श्री ने प्रमुख जनों से व्यापक जानकारी प्राप्त की इस मौके संघ पर प्रकाशगादिया, नाकोड़ा तीर्थ से जुड़े प्रकाश जैन,गायक अशोक कोठारी, समाज सेवी अजय डोसी, डॉ. हर्षवर्धन भगत भी मौजूद थे।

                       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *