अयोध्या में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया गया आमंत्रण

धर्म

अयोध्या में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया गया आमंत्रण

कोटा, 19 फरवरी 2025 (बुधवार): अयोध्या में जैन समाज के विशेष धार्मिक आयोजन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन 2 मार्च से 6 मार्च 2025 तक होने जा रहा है। यह आयोजन जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी के सान्निध्य में संपन्न होगा।

 

 

श्री दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी के प्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से भेंट कर उन्हें इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

 

 

आयोजकों ने अनुरोध किया कि श्री बिरला 2 मार्च को दोपहर 2 बजे इस भव्य महोत्सव का उद्घाटन करें या फिर 2 से 6 मार्च के बीच अपनी सुविधानुसार इस आयोजन में सम्मिलित होकर समाज को अनुग्रहित करें।

ज्ञात हो कि अयोध्या न केवल भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, बल्कि यह जैन धर्म का भी प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव सहित पाँच तीर्थंकरों का जन्म हुआ था। इस अवसर पर रायगंज मोहल्ला परिसर में भव्य जिनमंदिरों के नवनिर्माण का कार्य भी पूर्ण हुआ है, जिसे पूज्य माताजी के आशीर्वाद से संपन्न किया गया है।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज फागी के मंत्री वीरेंद्र जैन, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, मंत्री राकेश जैन चप्पलमन ,जिला संयोजक पारस जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

      संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *