श्री अशोक पाटनी आर के मार्बल ने लिया आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद राष्ट्रीय संत आचार्य वर्धमान सागर महाराज संध के सानिध्य में शान्ति सागर स्मारक प्रतिष्ठा के लिए सोभाग्य शाली पात्रो का हुआ चयन 

धर्म

श्री अशोक पाटनी आर के मार्बल ने लिया आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद राष्ट्रीय संत आचार्य वर्धमान सागर महाराज संध के सानिध्य में शान्ति सागर स्मारक प्रतिष्ठा के लिए सोभाग्य शाली पात्रो का हुआ चयन

निवाई –

बींसवीं सदी के प्रथम दिगम्बर जैनाचार्य चारित्र चक्रवर्ती शान्ति सागर महाराज की श्रेष्टतम आध्यात्मिक साधना को समर्पित शान्ति सागर स्मारक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सौभाग्यशाली पात्रो का चयन वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज के सानिध्य मे किया गया।

 

 

विधानाचार्य मुकेश विनम्र एवं सुरेश के शास्त्री के निर्देशन मे चयनित पात्रो का चयन किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि आचार्य शान्ति सागर मुर्ति बिम्ब एवं चरण की प्रतिष्ठा एव पऺचामृत अभिषेक का सोभाग्य श्रैष्टी महावीर प्रसाद, शिखर चन्द, सुरेश चन्द, अशोक कुमार माधोराजपुरा परिवार को प्राप्त हुवा, ध्वजारोहण का सोभाग्य सुशील कुमार नीरा जैन राहुल जैन आरा मशीन वालो को एवं लोकार्पण पदम चन्द धर्म चन्द विष्णु हेमु ललवाडी परिवार को प्राप्त हुआ, स्मारक शिखर पर कलशारोहण का सोभाग्य श्रीमती इन्द्रा देवी धर्मपत्नी विमल चन्द, अनुपम, लोकेश, हितेश जैन झिराणा वाले परिवार को मिला

 

 

साथ ही परम्परा के चारो पट्टाचार्य के चरण प्रतिष्ठा एव पऺचामृत अभिषेक का सोभाग्य मे वीर सागर जी के चरण का ज्ञान चन्द विरेंद्र कुमार नवीन कुमार चंवरिया परिवार, शिव सागर जी के चरण का रमेश चन्द सुशील कुमार जैन गिन्दोडी परिवार को, धर्म सागर महाराज के चरण का ज्ञान चन्द, विरेंद्र कुमार नवीन चंवरिया वाले परिवार को एवं अजीत सागर महाराज के चरण का हुकम चन्द पारस मल, सऺजय कुमार जैन प्रेस वालो को प्राप्त हुआ।

 

समाज के मीडिया प्रभारी विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई के तत्वावधान मे श्री दिगम्बर जैन बडा मन्दिर कमेटी एवं स्मारक निर्माण कमेटी के सयुंक्त निर्देशन मे निर्मित इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण प्रथमाचार्य शान्ति सागर महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन के सो वर्ष पूर्ण होने पर देश भर मे मनाये जा रहे शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत होने जा रहा है। शताब्दी समारोह कार्यक्रम में देश विदेश से श्रद्धालु आयेंगे।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि आर, के मार्बल ग्रुप के चैयरमेन और श्रावक शिरोमणी भामाशाह अशोक पाटनी आचार्य वर्धमान सागर महाराज के दर्शनार्थ निवाई पहुचें जहां उन्होंने आचार्य को श्री फल भेंट कर मऺगल आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान उन्होंने आचार्य सऺघ से धर्म की चर्चा की। गौरतलब है की चतुर्थ कालीन चर्या के शिरोमणी श्रमण सऺघ सऺघाधीश आचार्य वर्धमान सागर महाराज परम्परा के पऺचम पट्टाचार्य एवं वर्तमान ध्वजवाहक है। जिन्हें राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा सम्मान पूर्वक दिया गया हैं।

                 संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *