48 दिवसीय भक्तामर पाठ 12 वाॅ दिन भक्ति के साथ संपन्न

धर्म

48 दिवसीय भक्तामर पाठ 12 वाॅ दिन भक्ति के साथ संपन्न
जयपुर ।
श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म में 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का 12वाॅ दिन सुहाग दशमी के पावन अवसर पर भक्ति के साथ संपन्न हुआ ।कार्यक्रम संयोजिका अनीता बड़जात्या, डॉ अनीता वैद ,विमला जैन एवं ज्योति जैन के अनुसार सर्वप्रथम णमोकार महामंत्र पाठ के पश्चात 48 दिन के पुण्यार्जक परिवारसंजय नीलम ठोलिया, पवन शोभा सेठी ,बसंत अतीव बाकलीवाल ,राजेश चैताली बोहरा, संतोष कांता बांस्खो वाले, सुनील जी लता जी सोगानी सारसमल जी पदम जी झांझरी, अशोक विमला पापड़ीवाल, सुनील सोगानी शिल्पी सोगानी, 26 अगस्त 2022के पुण्यार्जक संजय राजीव अतुल जी सेठी, शैलेश रेखा पापड़ीवाल परिवार ने दीप प्रज्ज्वलन कर पाठ का शुभारंभ कराया।

 

 

 

सुहाग दसमी के पावन अवसर पर जिन महिलाओं ने उपवास किये उनके द्वारा सर्वप्रथम रिद्धि सिद्धि मंत्रों के साथ दीपक समर्पित किए।

 

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया की उक्त पाठ प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से रिद्धि सिद्धि मंत्रों, दीपकों के साथ किया जाता है, उपरोक्त 48 दिवसीय भक्तामर पाठ राष्ट्रीय दिवस 15 अगस्त से राष्ट्रीय दिवस 2 अक्टूबर तक चलेगा।

 

       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *