सिद्ध चक्र महामण्डल अनुष्ठान के तहत इन्द्र इन्द्राणियो के हल्दी मेहंदी रस्म का हुआ आयोजनविधान का शुभारंभ31 को होगा ध्वजारोहण के साथ
निवाई
: श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के सानिध्य में 30 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक आयोजित होने वाले श्री सिद्ध चक्र मण्डल विधान की तैयारिया जोरशोर से की जा रही है जिसमें शनिवार को सभी इन्द्र इन्द्राणियो के हल्दी मेहंदी रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सोधर्म इन्द्र महेन्द्र सारसोप सानत कुमार इन्द्र राजेश झांझरी कुबेर इन्द्र ताराचन्द गोयल यज्ञनायक ज्ञानचंद भाणजा श्री पाल मेना सुन्दरी विनोद पाटनी एवं इन्द्र महेन्द्र चेनपुरा सहित सेकडों महिलाओं के साथ अनेक इन्द्र इन्द्राणियो ने भाग लिया।
चातुर्मास कमेटी के मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि 31 अक्टूबर को विधान का ध्वजारोहण रामपाल जैन ओमप्रकाश जैन शिवराज जैन गाजेबाजे के साथ करेंगे। एवं सभी पूजार्थी अनुष्ठान मे बैठकर सिद्धो की महाआराधना करेंगे।

जौंला ने बताया कि अष्टान्हिका महापर्व को लेकर नव दिवसीय श्री सिद्ध चक्र मण्डल विधान की रुपरेखा की तैयारियों के अन्तर्गत शनिवार को हल्दी मेहंदी एवं 30 अक्टूबर को शाहीठाठ बाठ के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हाथी धोडे़ बेन्डबाजो के साथ मुख्य मार्गो के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। विधान मे सैकडों इन्द्र इन्द्राणियां एवं सभी पूजार्थी भाग लेकर पुण्यार्जन करेंगे।जौंला ने बताया कि महामण्डल विधान की पूजा अर्चना अनुष्ठान विधानाचार्य ब्रह्मचारी जिनेश चीकू भैया जयपुर संपन्न करायेंगे। इस आयोजन में मंजू सारसोप,श्वेता झांझरी,अनीता रामनगर, शिमला जैन, मुन्नी देवी जैन, शशी सोगानी, शकुंतला भाणजा, हेमा बनेठा सपना छाबड़ा, सीमा जैन, प्रियंका जैन, नीलू सारसोप सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
