नव वर्ष की बेला में श्री मदन दिलावर ने गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी का लिया आशीर्वाद
कोटा
नव वर्ष के प्रथम दिन कोटा के तलवण्डी स्थित जैन मंदिर में परम पूज्या गणिनी आर्यिका 105विशुद्धमती माता जी के दर्शन हेतु एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री श्री मदन दिलावर पधारे। उनके साथ गुरु मा के परम भक्त श्री देवेंद्र टोंग्या भी मौजूद रहे।
श्री दिलावर को माताजी ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया आपको बता दे श्री दिलावर की गुरु मां के प्रति गहरी आस्था एवं श्रद्धा है वे समय-समय पर गुरु मां का आशीर्वाद लेने जाते रहते हैं। एक बार उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि मुझे जैन दर्शन को समझने की और जानने की प्रेरणा गुरु मा से मिली है।

सोशल मीडिया पर श्री दिलावर ने गुरु मां के आशीर्वाद उपरांत अपनी अभिव्यक्ति देते हुए सांझा किया और कहा कि मुझे नव वर्ष की बेला में गुरु मा का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।




उन्होंने कहा पूज्य माताजी ने जनसेवा, सात्विक जीवन और लोककल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने हेतु मार्गदर्शन व आशीर्वचन प्रदान किए।
उनके प्रेरणादायक शब्दों से मेरे अंदर ऊर्जा की अनुभूति हुई
श्री दिलावर ने कहा कि माता जी के द्वारा एवं उनके प्रेरणादायी शब्दों से मन को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

