सम्मेदशिखर तीर्थ की वंदना करते हुए श्रद्धालुओं भगवान पार्श्वनाथ की वंदना के साथ किया नववर्ष आगाज़
मधुबन
नववर्ष के प्रथम दिन मधुबन में श्रद्धालुओं की सैलाब देखने को मिला श्रद्धालु और तीर्थयात्री वर्ष के प्रथम दिन सम्मेदशिखर तीर्थ की वंदना एवम भगवान पार्श्वनाथ की वंदना में लीन नजर आए।
सम्मेदशिखर पर्वत स्थित तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि को वंदन करने राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात,मुंबई, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मधुबन पहुंचे।

आलम यह रहा मधुबन स्थित बीसपंथी कोठी,तेरहपंथी कोठी, भोमियाजी भवन और गुणायतन जैसी धर्मशालाएंपूरी तरह भर गई, वहीं बाजार में पैरों रखने तक की जगह नहीं बची। पर्वत पर वंदना के बाद श्रद्धालुओं ने तलहटी के मंदिरों में। पूजा-अर्चना की।
उमड़ी भीड़ श्रद्धा, आस्था और उत्साह का प्रतीक बनी,
उमड़ी भीड़ श्रद्धा, आस्था और उत्साह का प्रतीक बनी, जबकि कुछ चिंताएं प्रशासन के लिए सुधार का संदेश भी छोड़ गईं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा। व्यवस्था कड़ी रही। एसडीपीओ सुमित प्रसाद, मधुबन थानाप्रभारी और पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे। पर्वत पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की गई ताकि कोई शराब या गुटखा साथ न ले जाए।
श्रद्धालुओं ने भी अपने अनुभव अपनी बातें साझा की
श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव और अपनी बातें साझा कीं। मध्य प्रदेश की प्रीति जैन ने कहा कि पिछले तीन। वर्षों में पारसनाथ पर्वत पर। सफाई और अनुशासन में गिरावट आई है। वहीं राजस्थान से आई श्रीति जैन ने कहा कि नए साल की शुरुआत पूजा-अर्चना से करना मन को शांति और वर्षभर सकारात्मकता देता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312





