पंडित श्री रतन लाल जी शास्त्री (श्री आत्मानंद सागर जी )की समाधि
इंदौर
पंडित श्री रतन लाल जी शास्त्री (श्री आत्मानंद सागर जी )की समाधि
इंदौर
परम् पूज्य *पंडित श्री रतनलाल जी शास्त्री* (श्री आत्मानंद सागर जी )की” समाधी”2अप्रैल 2025 11.15pm हो गई है।
उनकी डोला यात्रा को आज सुबह 8 बजे 108 निर्णय सागर जी और महिमा सागर जी के सानिध्य में गोमटगिरी ले जाया जायगा सभी क्रियाएं वही संपन्न होगी।

विवरण
जिनवाणी के सेवक, श्रावकाचार में वर्णित चर्या का पालन करने वाले वयोवृद्ध पंडित प्रवर रतनलाल जी विगत दिनों से संलेखना रत थे 2 अप्रैल की बेला में आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज ने 10 प्रतिमा के व्रत देकर आत्मानंद सागर नाम दिया मुनि श्री निर्णय सागर जी महाराज, सभी ब्र. भैया जी, सभी दीदी जी के समक्ष 2 अप्रैल रात्रि 11 बजे छपकराज आत्मानंद सागर जी की उत्कृष्ट परिणामों के साथ ओम शब्द का उच्चारण करते हुए, समता पूर्वक समाधि हो गई है ।

इन्होंने अनेक लोगों को धर्म का अध्ययन करवाया था जब आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी की आर्यिका दीक्षा नहीं हुई थी उससे पहले उन्होंने इंदौर रहकर पंडित जी से ही शास्त्र अध्ययन किया था और उन्होंने ही उन्हें धर्म मार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त किया था। अनेकों को उन्होंने धर्म मार्ग पर एवं धर्म का अध्ययन करने का कार्य किया है।
निश्चित रूप से यह एक महान व्यक्तित्व थे जैन समाज के लिए यह एक बहुत बड़ी निधि थे। उनके जैसा जीवन था धर्म साधना में रत रहने का वैसा ही उनका अंत समय में रहा निश्चित रूप से उन्होंने उत्कृष्ट मरण को प्राप्त किया है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
