शिलान्यास

धर्म

मांगलिक भवन का हुआ शिलान्यास
रामगंजमडी
बघेरवाल दिगंबर जैन समाज के मांगलिक भवन का गुरुवार प्रातः 9:00 बजे से शिलान्यास का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के गणमान्य श्रेष्ठी जन नेमीचंद ठौरा, अशोक कुमार सांवला, त्रिलोकचंद सांवला,सुरेश कुमार बाबरिया, करूणेश कुमार दौराया एवं संतोष सबदरा द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस आयोजन में मंगलाचरण अलका हरसौरा ने किया। कार्यक्रम का संचालन बघेरवाल समाज के सचिव पदम सुरलाया ने किया। एवं विधि-विधान पूर्वक शिलान्यास का कार्यक्रम श्री सनत कुमार शास्त्री भानपुरा वाले एवम श्री आकाश शास्त्री रामगंज मंडी के दिशा निर्देशन में किया गया। समाज के सभी महिला पुरुषों ने उत्साह से बढ़ चढकर भाग लिया। साथ ही समाज के अध्यक्ष श्रीमान महेंद्र ठौरा रश्मि ठौरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। एवं कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार का आयोजन रखा गया।
भामाशाहों ने निर्माण हेतु दिया अनुदान
जिस मांगलिक भवन की आधारशिला रखी गयी। उस हेतु भामाशाहों ने अपना अनुदान दिया समाज के महामंत्री पदम सुरलाया ने बताया, सर्वप्रथम त्रिलोकचन्द, मयंक कुमार , अंकित कुमार सांवला द्वारा ₹100000 की घोषणा की गई। उसके पश्चात एक-एक कमरे के निर्माण हेतु समाज के 9 परिवार द्वारा घोषणा की गई। जिनमें अशोक कुमार, निर्मल कुमार,संजय कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार सांवला, श्रीमति रश्मि, महेंद्र कुमार जैन, ऐश्वर्य कुमार, अमिता ठौरा, श्रीमति बसंती देवी, करुणेश कुमार, गौरव कुमार, अंकित कुमार दौराया किंग श्री परिवार, सुरेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार बाबरिया दोतड़ावाले, निर्मल कुमार, सुरेश कुमार, संतोष कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार लाम्बाबॉस परिवार भानपुरा वाले रामगंज मंडी, नेमीचंद अजय कुमार अतुल कुमार ठौरा, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार सबद्रा ओसारा वाले, लाभचंद सुरलाया सारोला वालों की स्मृति में विनोद कुमार, सुनील सुरलाया, सारोला वाले रामगंज मंडी एवं श्रीमति मधु पदम कुमार सुरलाया ने कमरा निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। सभी की गौरवमयी उपस्थिति में समाज बन्धुओ द्वारा सभी को बहुत बहुत साधुवाद दिया गया। इस आयोजन में श्री वीर जैन सोशल ग्रुप का विशेष सहयोग रहा।


एक विवरण
बघेरवाल दिगंबर जैन समाज की यह भूमि बाजार नंबर 1 में कृषि उपज मंडी गेट के सामने हैं। जो आगे चलकर एक भव्य रूप मे होगा।


अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *