आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ भगवान का पंच कल्याणक 7 नवंबर से 12 नवंबर तक टोंक में होगा समाज में हर्ष व्याप्त

धर्म

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ भगवान का पंच कल्याणक 7 नवंबर से 12 नवंबर तक टोंक में होगा समाज में हर्ष व्याप्त

टोंक पंचकल्याणक से प्रतिमाओं में अतिशय बढ़कर पूजनीय हो जाती है। पुरानीटोंक में श्री पार्श्वनाथ भगवान का पंच कल्याणक संघ सानिध्य मेंआगामी 7 नवंबर 2025 से 12 नवंबर 2025 तक आयोजित होगा। जिनालय से धर्म वृद्धि मंगल होता है। इस नगर में पूर्व में भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वयं आए हैं यह बहुत पुण्य और महा सौभाग्य की बात है पंच कल्याणक होने तक सभी णमोकार मंत्र की तीन माला का प्रतिदिन जाप करें इससे मंगल होगा। 55 वर्ष पूर्व इन 5 जिनालयों में दीक्षा गुरु के साथ आए थे,तब हमारी मुनि दीक्षा को 1 वर्ष ही हुआ था। सभी प्रतिमाएं मनोज्ञ हैं पुरानी जिनालय में भगवान श्री पार्श्वनाथ आकाश से अवतरित हुए और नसिया में प्रतिमाएं भूगर्भ से निकली हैं संघ ने इन जिनालयों में साधना की। बहु प्रतीक्षित पंच कल्याणक की स्वीकृति से संपूर्ण समाज में हर्ष की लहर फैल गई यह मंगल देशना आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने 5 जिनालयों के दर्शन के बाद आयोजित धर्म सभा में प्रगट की राजेश पंचोलिया के अनुसार पंच कल्याणक महोत्सव की पावन तिथि घोषणा से सभा मंडप भगवान ओर आचार्य श्री की जय जयकार से मंदिर गुंजायमान हो गया। आचार्य श्री ने बताया कि जिनवाणी आगम परम्परा का पालन अच्छी बात है। आचार्य श्री के प्रवचन के पूर्व मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने उपदेश में बताया कि 9 फीट के पद्मासन श्री पार्श्वनाथ भगवान का पंच कल्याणक हेतु आचार्य श्री संघ सानिध्य बगैर पुरुषार्थ के आपको प्राप्त हुआ। आज आप सब प्रसन्न प्रफुल्लित हैं शुद्ध कुलाचार और सदाचार वाले परिवार में तीर्थंकर भगवान का जन्म होता हैं मंदिर टूटने मिटने पर नया बन जाता हैं किंतु जिनवाणी मिटने नष्ट होने पर दोबारा नहीं लिख सकते है।आचार्य संघ सानिध्य में श्रीजी का भव्य पंचामृत अभिषेक हुआ सभी 5 जिनालयों के दर्शन से सभी साधुओं को प्रसन्नता हुई।समाज प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि जैन समाज पुरानी टोंक द्वारा श्री आदिनाथ जिनालय नसिया से बैंड बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री चंद्रप्रभु श्रीशांतिनाथ, श्री नेमीनाथ श्री पार्श्वनाथ जिनालय में आचार्य संघ की भव्य अगवानी कमेटी तथा महिला मंडल द्वारा कर चरण प्रक्षालन कर मंगल आरती की गई। धर्म सभा में मंगलाचरण पश्चात श्री जी ओर आचार्य श्री शांति सागर जी सहित पूर्वाचार्यों के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन कर समाज के पदम गोधा मोनू चौधरी रमेश छाबड़ा पवन बिलासपुरिया अनिल जैन अजय सोगानी विनोद बाकलीवाल नीरज सोगानी तथा कमेटी के द्वारा अध्र्य समर्पित किए गए आचार्य श्री चरण प्रक्षालन और जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य सोशल ग्रुप को प्राप्त हुआ।मंगल देशना के बाद आचार्य संघ की आहार चर्या अग्रवाल धर्मशाला में हुई आचार्य श्री के आहार का सौभाग्य स्पर्श समर इंदौर परिवार को प्राप्त हुआ।

राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *