स्मृति का झरोखा वर्ष 2020 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज प्रवचन उन्होंने कहा था ये अंग्रेजी नया साल है, हमारा नया साल तो चैत्र माह से शुरू होता है, हमें वो ही मनाना चाहिए आचार्य श्रीआचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज का , भक्तों को नए साल पर था संदेश-
बाईग्राम
वर्ष 2020 1 जनवरी को आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज विहार करते हुए बुधवार को खंडवा रोड स्थित शनि मंदिर बाईग्राम तक आये थे नए साल में उनके दर्शन करने और आशीर्वाद पाने के लिए सुबह से ही समाजजन चोरल के समीप बने आश्रम में जुटने लगे थे। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा था, वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ बढ़ रही थी। दो हजार से ज्यादा समाजजन पहुंचे। हालत यह हो गई रोड पर ट्रैफिक जाम होने लगा। पुलिस और समाजजनों ने यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को जाम से निकाला।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आने के साथ ही समाजजनों ने जय गुरु देव… जय गुरु देव… के जयघोष शुरू कर दिए थे। समाजजन मोबाइल से उनके फोटो और वीडियो ले रहे थे। वहीं कई लोगों को बैठने को स्थान नहीं मिला तो वे खड़े होकर आचार्य के दर्शन और उनके द्वारा कही बातों को सुन रहे थे। 




आचार्य श्री ने 2020 की शुरुआत के अवसर पर कहा- ये अंग्रेजी नया साल है। हमारे देश का नया साल तो चैत्र माह से शुरू होता है। हमें वो ही मनाना चाहिए।
नववर्ष होने की वजह से आलम यह था कि आचार्य श्री के दर्शन करने के लिए दोपहर तक लोगों के आने का सिलसिला चलता रहा। कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां दूर छोड़कर पैदल ही आचार्य के दर्शन करने पहुंचे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी 9929747312


