स्मृति के झरोखे से वर्ष 2018 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने खुरई प्रवास के दौरान कहा था कोई भी कार्य जन-जन के सहयोग व श्रमदान से सफल होता है, केवल धन से नहीं :आचार्य श्री विद्यासागर महाराज 

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज

स्मृति के झरोखे से वर्ष 2018 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने खुरई प्रवास के दौरान कहा था कोई भी कार्य जन-जन के सहयोग व श्रमदान से सफल होता है, केवल धन से नहीं :आचार्य श्री विद्यासागर महाराज 

खुरई

   आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज ने वर्ष 2018 खुरई प्रवास के दौरान अपने प्रवचन में कहा था 

कोई भी कार्य जन-जन के सहयोग एवं श्रमदान से ही सफल होता है, मात्र धनराशि से नहीं। काम कितना ही बड़ा क्यों न हो, दिल में उत्साह, उमंग एवं जज्बा हो तो बड़े से बड़ा काम भी मिनटों में हो जाता है। जब हाथ का पंजा मुट्ठी का रूप अख्तियार कर लेता है तो उसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। हमें बड़े बुजुर्गों का अनुभव एवं युवा शक्ति के जोश सभी को साथ लेकर अपनी मंजिल अल्प समय में ही पाना है।

 

 

 

     आचार्य श्री ने कहा मुट्ठी बंद होती है वह लाख की कहलाती है और यदि खुल जाए तो खाक हो जाती है। यह बात वायपास राेड के पास सागर राेड पर बनने वाले श्री सहस्त्रकूट जिनालय के शिलान्यास पर मंगलवार काे प्रवचन देते हुए अाचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने कही थी उन्हाेंने उस समय कहा था कि आज के युवकों में श्रद्धा का जितना भाव है उतना वृद्धों में नहीं। युवा पीढ़ी में संस्कारों तथा अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति भी गहरा लगाव है। आज का युवा गलत दिशा में नहीं जा रहा बल्कि आज का वृद्ध उसे सही ढंग से दिशा-निर्देशित नहीं कर पा रहा है। युवाओं में योग्यता, क्षमता और उत्साह की कमी नहीं है लेकिन उन्हें सही दिशा-निर्देशन नहीं मिल पा रहा कि वे अपनी योग्यता का उपयोग कैसे करें। बड़े-बूढ़े लोग युवाओं की भावनाओं को समझे बगैर उन्हें अपने तौर तरीकों से चलाने का प्रयास करते हैं, इससे नई और पुरानी पीढ़ी के बीच तनाव पैदा होता है।

 

 

 

युवाओं में जोश है 

उन्हाेंने युवाओं की और ध्यान आकर्षित करते हुए कहा था कि युवाओं में जोश है लेकिन उन्हें वृद्धों के होश की जरूरत है। जब होश और जोश का मिलन होगा तो रामराज्य लौट आएगा, रावणराज की समाप्ति हो जाएगी। 

 

 

 जिसमें कुछ कर दिखाने की चाह है वह युवा है आचार्य श्री 

आचार्यश्री ने कहा कि युवावस्था का संबंध व्यक्ति की सोचने की और काम करने की क्षमता पर निर्भर है जिसमें कुछ कर दिखाने की चाह है वही युवा है। जो संयम के साथ कार्य करते हुए नेतृत्व हासिल करने का प्रयास करता है वही युवा है। जिसके विचारों में संकीर्णता है, जिसके अंदर अनास्था का भाव है, जो व्यसन और तनावों से घिरा है, जो तमोगुणी है और शरीर का लचीलापन खत्म हो चुका है, वह बूढ़ा है। जिसके अंदर सहनशक्ति है, पुरुषार्थ का भाव है, सेवा की इच्छा है और जो संस्कारवान है, वह युवा है।

 

 

 

सहस्त्रकूट जिनालय का भूमिपूजन एवं शिलान्यास हुआ था 

 सागर रोड पर बायपास के पास आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के ससंघ सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य सुनील भैया, नितिन भैया के मार्गदर्शन में सहस्त्रकूट जिनालय एवं त्रिकाल चाैबीसी के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। विशाल गड्ढे में विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्जवलित कर आधार शिला के पत्थर रखे गए।

 

 

इस अनुपम पलो में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ससंघ गड्ढे के ऊपरी सिरे पर आशीर्वाद देते रहे। श्रद्धालु क्रम से आते गए और शिलाएं रखते गए। दानदाताओं आधारशिला रखकर पूजा अर्चना की।

 कार्यक्रम में संगीत एवं भजनों की मनोरम प्रस्तुति मनोज जैन रोड़ा, रामेश्वर सेन एवं उनकी समस्त भजन मंडली ने की।

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *