नव वर्ष के उपलक्ष में सवा लाख णमोकार महामंत्र का जाप एवं विश्व शांति महायज्ञसुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
नव वर्ष की पावन बेला में आज सुखोदय तीर्थ नसिया जी नौगामा में विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी के सानिध्य में प्रातः 1008 भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा की शांति धारा अभिषेक का सौभाग्य पंचोरी सनी विनोद जी एवं पिंडार्मिया राजेश जी छगनलाल जी एवं श्रीपाल नानावटी को प्राप्त हुआ इसी के साथ भगवान महावीर की पूजन णमोकार महामंत्र की पूजन के साथ नवयुवक मंडल नौगामा द्वारा णमोकार महामंत्र के जाप किये विधान का कलश स्थापना का सौभाग्य गांधी विपुल कुमार एवं दीप प्रज्वलन का सौभाग्य राजेश कुमार छगनलाल को प्राप्त हुआ,
जाप के पश्चात विश्व शांति महायज्ञ की आहुतियां दी गई, इस अवसर पर श्रीपाल नानावटी ने बताया कि आगामी फरवरी माह के अंत तक भगवान मुनिसुव्रत नाथ की विशाल प्रतिमा नोगामा नगर में मंगल प्रवेश होगा आज नववर्ष के उपलक्ष में 1008 आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर समवशरण मंदिर मैं विशेष शांति धारा अभिषेक के बाद दोनों मंदिरों में शांति विधान किया गया इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी द्वारा नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की
विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी ने कहा कि नवनिर्माण अधीन जिनालय शीघ्र बंन कर शीघ्र पतिष्ठा हो ऐसी कामना करते हैं इस अवसर पर नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी की उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई



