भक्तामर पाठ के नियमित श्रवण करने से समस्त आदि व्याधि दूर हो जाते हैं तथा परिवार में सुख शांति मिलती है, मुझ जैसे पत्थर को गुरुवर ने हीरा बना दिया प्रज्ञासागर महाराज
केकड़ी
अंग्रेजी कलेंडर के नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आचार्य श्री108 प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में पूरे समाज द्वारा 48-48 दीपकों से भक्तामर स्त्रोत्र पाठ का संगीतमय आयोजन किया गया ।
आचार्य श्री ने बताया कि भक्तामर पाठ के नियमित श्रवण करने से समस्त आदि व्याधि दूर हो जाते है तथा परिवार में सुख शांति मिलती है ।पाठ के मुख्य पुण्यार्जक महावीर प्रसाद सुनील कुमार अनिल मित्तल , संजय मित्तल परिवार देवगांव वाले , भाग चंद ज्ञान चंद जैन कुमार विनय कुमार जैन मशीनरी व भाग चंद विनय कुमार धुंधरी परिवार रहे ।
समाज के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ज्वैलर्स व मंत्री कैलाश जैन (मावा) वालो ने बताया कि भक्तामर पाठ के बाद आचार्य श्री की महाआरती की गई, महाआरती का सौभाग्य तारा चंद सुनील कुमार चांदसेन परिवार ने प्राप्त किया ।
1 जनवरी प्रातःकालीन भव्य जिनाभिषेक किया गया
अंग्रेजी नव वर्ष की सुप्रभात में श्री नेमिनाथ जिनालय में भव्य महामस्तकाभिषेक व शान्तिधारा का आयोजन किया गया ।मंदिर में विराजित समस्त प्रतिमाओं का सामूहिक अभिषेक व शान्तिधारा आचार्य श्री के सानिध्य में किया गया ।मुख्य शान्तिधारा का पुण्यार्जन मनोज कुमार विनोद कुमार, गोविंद कुमार राजकुमार,टीकम चंद विपिन कुमार,शांतिलाल पारस कुमार,विमल चंद चेतन कुमार व अनिल जैन ने प्राप्त किया ।
गुरुवर आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज की जन्मजयंती के शुभअवसर पर आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर महाराज ने कहा कि मुझ जैसे पत्थर को गुरुवर ने हीरा बना दिया । गुरुवर ने भारतवर्ष को आचार्य तरुण सागर, आचार्य पुलक सागर आचार्य प्रसन्न सागर महाराज जैसे राष्ट्र संतों को दीक्षा दी जो सम्पूर्ण विश्व मे जैन धर्म की पताका फहरा रहे है ।आपको बता दे आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज को राजस्थान सरकार ने राज्य अतिथि का दर्जा दिया हुआ है ।
श्री नेमिनाथ विधान का हुआ आयोजन
परम पूज्य गुरुवर आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष में दोपहर में श्री नेमिनाथ विधान का भव्य आयोजन किया गया ।विधान में सोधर्म इन्द्र भागचंद ज्ञान चंद जैन कुमार विनय कुमार सोनू मोनू परिवार,कुबेर इन्द्र शांति लाल पारस कुमार विनोद कुमार राकेश कुमार व महायज्ञ नायक इन्द्र भाग चंद विजय कुमार बने । आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर संघस्थ मुनि शांतितीर्थ महाराज, मुनि प्रियतीर्थ महाराज,क्षुल्लक दिव्यतीर्थ महाराज,क्षुल्लिका शांत प्रज्ञा माताजी व अनन्त प्रज्ञा माताजी, भट्टारक अरिहंत कीर्ति स्वामी,ब्रह्मचारी प्रवीण भैया व संस्कार भैया ने विनयांजलि प्रस्तुत की तथा गुरु आचार्य श्री की जीवनी पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम का भव्य संचालन शास्त्री कपिल भैया ने किया ।
पारस जैन मीडिया प्रभारी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312







