मुनि श्री विनम्र सागर महाराज सानिध्य में अतिशय क्षेत्र बंधाजी मंदिर के पूर्णमासी कलश वितरित किए जाएंगे
बंधाजी
अति प्राचीन अलौकिक अतिशय क्षेत्र बंधाजी में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज आदि पांच मुनिराज इस पावन क्षेत्र पर विराजमान हैं।
इस पावन अलौकिक क्षेत्र पर पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में प्रतिदिन अभिषेक शांतिधारा हो रही है एवं पूज्य मुनि श्री के मंगल प्रवचन भी हो रहे हैं। इसी तारतम्य में शुक्रवार की बेला में 6 अप्रैल 2023 को इस पावन क्षेत्र पर पूर्णमासी कलश की स्थापना की गई थी। इसमें खास बात यह रही कि लगभग 3000 भक्तों ने आकर जो देश विदेश से आए उन्होंने यहां स्थापित किए।

जिन भी भक्तों ने यह कलश यहां स्थापित किए थे वह सभी लोग आ जा कर यह कलश अपने अपने घरों पर स्थापित करेंगे।

इन कलशों को मुनि संघ द्वारा मंत्रों से अभिमंत्रित किया गया है। आज पूजन अर्चना के बाद कलश भक्तो को वितरित किए जाएंगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
